Dailyhunt
'रोहित शर्मा से मेरा झगड़ा हुआ है.' रविचंद्रन अश्विन ने खोला हिटमैन से जुड़ा राज, दोनों के बीच हुई है लड़ाई?

'रोहित शर्मा से मेरा झगड़ा हुआ है.' रविचंद्रन अश्विन ने खोला हिटमैन से जुड़ा राज, दोनों के बीच हुई है लड़ाई?

Himachal Se 1 week ago

Ravichandran Ashwin:आईपीएल 2026 (IPL 2026) आज कल भारत में चल रहा है और भारत के कई पूर्व खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में कमेंट्री करते नजर आते हैं. भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद अपने यूट्यूब पर कुछ न कुछ बोलते रहते हैं, वो आईपीएल मैचों की समीक्षा करते नजर आते हैं.

वहीं आईपीएल 2026 में वो कमेंट्री करते भी नजर आते हैं.

हर मैच में जो खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन करता है, रविचंद्रन अश्विन उसकी तारीफ़ करते नजर आते हैं. हालांकि लखनऊ सुपर जायंटस और मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में जब रोहित शर्मा (Rohit Sharma0 ने तूफानी अर्द्धशतक लगाया तो अश्विन का कोई रिएक्शन नही आया.

Ravichandran Ashwin ने नही दिया रोहित शर्मा के प्रदर्शन पर कोई रिएक्शन

अश्विन लगभग हर मैच के बाद अपने यू ट्यूब चैनल पर विश्लेषण करते हैं और अच्छा खेलने वाले खिलाड़ियों की तारीफ करते हैं. हालांकि 4 मई को रोहित शर्मा ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. उन्होंने 44 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली थी.

इसके बाद अश्विन ने अपने यू ट्यूब चैनल पर रोहित शर्मा की पारी पर वीडियो अपलोड नहीं किया, जिसके बाद फैंस अश्विन से पूछ रहे थे कि रोहित के साथ आपका कुछ हुआ है क्या? अश्विन से पूछा गया कि आपने रोहित शर्मा को नजरअंदाज क्यों किया?

रविचंद्रन अश्विन ने बताई वजह

रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने रोहित शर्मा की तारीफ़ ने करने की वजह बताई है. ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। रविचंद्रन अश्विन ने कहा कि

“हां थोड़ा झगड़ा हो गया ना. आप कुछ भी कह रहे हैं. अगर मेरा किसी से कोई झगड़ा हुआ होता, तो मैं उसे अपने तक सीमित नहीं रखता. कृपया मुझे समझें और मेरे प्रति भी सहानुभूति रखें. मैंने लगातार दो दिन कमेंट्री की, फिर यात्रा की, घर आया और रात को सोया.”

अश्विन ने आगे कहा कि

“रोहित शर्मा ने बहुत अच्छी पारी खेली. जिस तरह से उन्होंने आवेश खान को एक्स्ट्रा कवर के ऊपर छक्का मारा, उसे लूप में लगाकर 1000 बार देखिए. क्या शॉट था! उन्होंने मणिकरण सिद्धार्थ को भी गेंदबाज के ऊपर छक्का मारा.”

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se