Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तारा सुतारिया बनीं मैककैफे की नई ब्रांड एंबेसडर, उत्तर और पूर्व भारत में 200 आउटलेट पूरे​

तारा सुतारिया बनीं मैककैफे की नई ब्रांड एंबेसडर, उत्तर और पूर्व भारत में 200 आउटलेट पूरे​

Himachal Se 1 week ago

तारा सुतारिया को मैककैफे का नया ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। यह साझेदारी ऐसे समय में हुई है, जब ब्रांड ने उत्तर और पूर्व भारत में अपने 200 आउटलेट पूरे कर लिए हैं और युवाओं के बीच अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।

ब्रांड एंबेसडर के रूप में तारा सुतारिया अब मैककैफे के उस विचार को आगे बढ़ाएंगी, जो रोज़मर्रा की कॉफी के पलों और अपने लोगों के साथ बिताए खास समय का जश्न मनाता है। उनका सादा और आकर्षक व्यक्तित्व, आधुनिक अंदाज और कॉफी के प्रति उनका लगाव इस अभियान के लिए उन्हें उपयुक्त बनाता है।

इस अभियान के साथ ब्रांड ने कई नए मौसमी फ्लेवर भी पेश किए हैं, जिससे उसके पेय पदार्थों की रेंज का विस्तार हुआ है। तारा सुतारिया की मौजूदगी इस अभियान में नई ताजगी लेकर आई है और उनकी सहजता ब्रांड के उस संदेश को और मजबूत करती है, जो एक अच्छी कप कॉफी के साथ जुड़े रोज़मर्रा के छोटेछोटे खास पलों का जश्न मनाने पर आधारित है।

इस साझेदारी पर तारा सुतारिया ने कहा, "कॉफी हमेशा से मेरी रोज़मर्रा की जिंदगी का अहम हिस्सा रही है। चाहे दिन की शुरुआत हो, दोपहर में थोड़ी ऊर्जा चाहिए हो या फिर शाम को सुकून के कुछ पल बिताने हों। पिछले कुछ वर्षों में मैककैफे मेरी पसंदीदा जगहों में से एक बन गया है, चाहे मैं भारत में रहूं या विदेश में यात्रा कर रही हूं, क्योंकि मुझे पता होता है कि यहां हमेशा अच्छी कॉफी मिलेगी। जब भी मुझे कुछ खास और स्वादिष्ट पीने का मन होता है, मैं अक्सर उनका कैपुचीनो चुनती हूं। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं ऐसे ब्रांड से जुड़ी हूं, जो अच्छी कॉफी के प्रति मेरे प्यार को समझता है और हर कप को खास बनाने वाले रोज़मर्रा के पलों का जश्न मनाता है।"

फिल्मों, फैशन और लाइफस्टाइल के बीच बेहतरीन संतुलन बनाने वाली तारा सुतारिया स्क्रीन के बाहर भी लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही हैं। मैककैफे के साथ उनकी यह नई साझेदारी एक बार फिर यह दर्शाती है कि वह आज की पीढ़ी के बीच सबसे पसंदीदा और भरोसेमंद चेहरों में से एक हैं, वहीं ब्रांड उत्तर और पूर्व भारत में अपने विस्तार के साथ युवाओं तक अपनी पहुंच को और मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se