Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
​​ट्रैक्टर नहीं तो क्या हुआ? किसान ने बुलेट को ही बना लिया खेती का साथी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह रे देसी दिमाग​​​​

​​ट्रैक्टर नहीं तो क्या हुआ? किसान ने बुलेट को ही बना लिया खेती का साथी जुगाड़ देख आप भी कहेंगे वाह रे देसी दिमाग​​​​

Himachal Se 2 weeks ago

ब भी बात जुगाड़ की होती है तो हम भारतीय हमेशा से आगे होते हैं। जुगाड़ हमारे खून में होती है। जरूरत के हिसाब से हम एक से बढ़कर एक जुगाड़ बनाते रहते हैं। अब महाराष्ट्र के लातूर के रहने वाले किसान मकबूल शेख को ही ले लीजिए।

इनके पास खेती करने के लिए ट्रैक्टर खरीदने के पैसे नहीं थे। ऐसे में इन्होंने बुलेट बाइक को ही ट्रैक्टर में बदल दिया। ये खबर आप हिमाचल से में पढ़ रहे हैं। अब उनकी जुगाड़ इतनी फेमस हो गई कि दूर दूर से किसान उनके पास बुलेट ट्रैक्टर बनवाने आ रहे हैं।

दरअसल लातूर निवासी मकबूल शेख एक किसान होने के साथ साथ एक ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट भी हैं। गाँव में जब भी किसी की गाड़ी खराब हो जाती है तो वे फटाक से उसे ठीक कर देते हैं। यही वजह है कि वे एक ऐसा सस्ता ट्रैक्टर बनाने में कामयाब रहे जिससे की गरीब किसानों को फायदा हो सकता है।

मकबूल बताते हैं कि मार्केट में एक ट्रैक्टर की कीमत 9 से 10 लाख के आसपास होती है। एक गरीब या मिडिल क्लास किसान इसे खरीद खेती नहीं कर सकता है। वे खुद भी इस परेशानी से गुजर चुके हैं। इसलिए उन्हें बुलेट ट्रैक्टर का आइडिया आया। बुलेट ट्रैक्टर आम ट्रैक्टर की तुलना में काफी सस्ते होते हैं। इसके लिए किसानों को डेढ़ लाख के आसपास ही खर्च करने पड़ते हैं।

इस सस्ते बुलेट ट्रैक्टर से खेती बहुत आसान हो जाती है। इसकी मदद से किसान खेतों की जुताई, फसल की बुनाई और केमिकल्स का छिड़काव जैसी चीजें कर सकता है। मकबूल अभी तक लगभग 140 बुलेट ट्रैक्टर बनाकर डिलीवर कर चुके हैं।

मकबूल को बुलेट ट्रैक्टर का आइडिया 2016 में आया था। उन्होंने इस पर करीब दो साल काम किया। पहले इसे बनाने में की दिक्कतें आई। बुलेट ट्रैक्टर कई बार बीच में बंद पड़ जाता था। हालांकि मकबूल ने हार नहीं मानी और इसकी सभी कमियों को दूर कर दिया।

इस बुलेट ट्रैक्टर में 10 होर्स पॉवर का इंजन लगा होता है। मकबूल को दूर दूर से किसान आकर इस तरह के बुलेट ट्रैक्टर बनाने का ऑर्डर दे जाते हैं। उनके इस आइडिया के चलते आज कई गरीब किसान काम पैसे खर्च कर खेती कर पा रहे हैं।

मकबूल जैसे जुगाड़ू लोगों कि बदौलत ही आज भारत दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। वैसे आप लोगों को इस इस बुलेट ट्रैक्टर का आइडिया कैसा लगा? अपनी राय हमे कमेन्ट सेक्शन में जरूर दें। क्या आप भी सामान्य ट्रैक्टर की बजाय इस बुलेट ट्रैक्टर को चुनना पसंद करेंगे?

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Se