Dailyhunt
बुधवार को रिलीज होगा सलमान की 'टाइगर 3' का टीजर

बुधवार को रिलीज होगा सलमान की 'टाइगर 3' का टीजर

Himachal Abhi Abhi 2 years ago

मुंबई। सलमान खान, कटरीना कैफ और इमरान हाशमी के लीड रोल वाली 'टाइगर 3' (Salman Khan Upcoming Movie Tiger 3) का टीजर बुधवार 27 सितंबर को रिलीज होगा। यह फिल्म इस साल दिवाली पर रिलीज होगी।

फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट मनोबाला विजयबाला ने बताया है कि बुधवार 27 सितंबर को फिल्म का टीजर रिलीज (Teaser Will Release) किया जाएगा।

टाइगर सीरीज की शुरुआत 2012 में 'एक था टाइगर' के साथ हुई थी। इसके बाद साल 2017 में 'टाइगर जिंदा है' आई। सीरीज की तीसरी फिल्म इस साल नवंबर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर सलमान खान और कटरीना कैफ लीड रोल में होंगे। फिल्म को यशराज बैनर्स ने बनाया है। दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज हो रही ये फिल्म एक्शन से भरपूर है। फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan) का भी एक कैमियो होने की बात कही जा रही है।

राघव के पास 1.32 लाख की कार, तो परिणीति के पास 99 लाख की जैगुआर; जानें नेटवर्थ

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachal Abhi Abhi