Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
10 मुखी‍‍ रुद्राक्ष‌ के चमत्कारी फायदे: डर, बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव से लेकर जीवन में शांति और सफलता तक का असर!

10 मुखी‍‍ रुद्राक्ष‌ के चमत्कारी फायदे: डर, बाधा और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव से लेकर जीवन में शांति और सफलता तक का असर!

10 Mukhi Rudraksha Benefits: 10 मुखी रुद्राक्ष भगवान विष्णु का रूप माना जाता है. यह नकारात्मक ऊर्जा से बचाव करता है. मानसिक शांति और तनाव कम करने में मदद करता है. आत्मविश्वास और फोकस बढ़ाता है.

बुरी नजर और डर से सुरक्षा देता है.

10 मुखी रुद्राक्ष के फायदे

10 Mukhi Rudraksha Benefits: रुद्राक्ष को हमेशा से आध्यात्मिक शक्ति और सुरक्षा का प्रतीक माना गया है, लेकिन जब बात 10 मुखी रुद्राक्ष की आती है तो इसकी खासियत और भी बढ़ जाती है. कहा जाता है कि यह रुद्राक्ष भगवान विष्णु का रूप माना जाता है और इसे धारण करने से जीवन में आने वाली कई तरह की परेशानियां धीरे धीरे खत्म होने लगती हैं.

आज के समय में जब हर व्यक्ति किसी ना किसी तनाव, डर या मानसिक दबाव से गुजर रहा है, ऐसे में 10 मुखी रुद्राक्ष एक प्राकृतिक और आध्यात्मिक सहारा बन सकता है. इसे पहनने से ना सिर्फ मन को शांति मिलती है बल्कि नकारात्मक ऊर्जा से भी सुरक्षा मिलती है. बहुत से लोग इसे बुरी नजर, डर और अनजाने खतरे से बचने के लिए पहनते हैं.

खास बात यह है कि इसे पहनने के लिए किसी खास नियम या पूजा की जरूरत नहीं होती, इसलिए कोई भी इसे आसानी से धारण कर सकता है. अगर आप भी अपने जीवन में संतुलन और सुरक्षा चाहते हैं, तो 10 मुखी रुद्राक्ष के फायदे जानना आपके लिए जरूरी है. ये खबर आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे हैं। इस बारे में विस्तार से बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य त्रिपाठी.

10 मुखी रुद्राक्ष क्या होता है
10 मुखी रुद्राक्ष वह होता है जिसमें ऊपर से नीचे तक दस साफ रेखाएं होती हैं. यही इसकी पहचान होती है. इसे बहुत शक्तिशाली माना जाता है क्योंकि यह सभी दिशाओं में सुरक्षा प्रदान करता है. कई लोग इसे खास तौर पर मानसिक शांति और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए पहनते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi