Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bajrangbali Akhilesh Yadav Poster: लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर, बजरंगबली को बताया अखिलेश यादव का साथी, पोस्टर पर लिखा- 'एक पथ, एक मंच'​

Bajrangbali Akhilesh Yadav Poster: लखनऊ में सपा दफ्तर के बाहर नया पोस्टर, बजरंगबली को बताया अखिलेश यादव का साथी, पोस्टर पर लिखा- 'एक पथ, एक मंच'​

Bajrangbali Akhilesh Yadav Poster: उत्तर प्रदेश की सियासत में पोस्टरवार एक बार फिर चर्चा में है। समाजवादी पार्टी के लखनऊ स्थित दफ्तर के बाहर नया पोस्टर लगाया गया है। पोस्टर में भगवान बजरंगबली को सपा प्रमुख अखिलेश यादव का साथी बताया गया है।

पोस्टर पर 'एक पथ, एक मंच, बजरंगबली अखिलेश के संग' स्लोगन लिखा गया है। इसे सपा सामाजिक न्याय यात्रा के प्रभारी प्रदीप सोनकर ने लगाया है।

सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

समाजवादी पार्टी कार्यालय के बाहर लगे इस पोस्टर में अखिलेश यादव और भगवान बजरंगबली की तस्वीर दिखाई गई है। पोस्टर के जरिए अखिलेश यादव को बजरंगबली से जोड़ने की कोशिश की गई है।

पोस्टर सामने आने के बाद यह राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। खास बात यह है कि यह पोस्टर ऐसे समय सामने आया है, जब उत्तर प्रदेश में अलगअलग राजनीतिक मुद्दों को लेकर पोस्टर के जरिए नेताओं और दलों पर निशाना साधने का सिलसिला लगातार जारी है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi