Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Bollywood Wrap Up | Kangana Ranaut और Ramdev के बीच चल रही जुबानी जंग, Ankit Baliyan की जिम के बाहर हुई हत्या, आज की बड़े खबरें​

Bollywood Wrap Up | Kangana Ranaut और Ramdev के बीच चल रही जुबानी जंग, Ankit Baliyan की जिम के बाहर हुई हत्या, आज की बड़े खबरें​

बॉलीवुड रैपअप: आज का दिन फिल्मी गलियारों में तीखे बयानों, राजनीतिकमनोरंजन के तड़के और बड़ी फिल्मों की घोषणाओं से गुलजार रहा। एक तरफ मुंबई में आयोजित साइबर जागरूकता कार्यक्रम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सामने कॉमेडियन समय रैना ने अपने पुराने विवादों पर तंज कसकर वाहवाही लूटी, तो दूसरी तरफ रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रणबाली' की नई रिलीज डेट सामने आ गई, जो बॉक्स ऑफिस पर यामी गौतम की 'नई नवेली' से टकराएगी।

इसके अलावा स्वामी रामदेव द्वारा ‘जवानी और अतीत’ पर उठाए सवालों पर कंगना रनौत का तीखा पलटवार, ‘कॉकटेल 2’ के बाद रश्मिकाशाहिद के नए प्रोजेक्ट्स और ‘दृश्यम 3’ की ताजा हलचलों ने दिन भर सोशल मीडिया पर तहलका मचाए रखा।

Bollywood news 1 अंकित बालियान

Bollywood news 2 कंगना रनौत

Bollywood news 3 समय रैना

Bollywood news 4 रणबाली

Bollywood news 5 दृश्यम 3

अंकित बालियान की शामली में हत्या

हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की शामली

में जिम के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी गई

पुलिस पुरानी रंजिश, चुनावी प्रतिद्वंद्विता और

सोशल मीडिया पर गोगी गैंग के दावे की जांच कर रही है

35 वर्षीय अंकित बालियान शामली कोतवाली क्षेत्र स्थित

एक जिम में वर्कआउट करने के बाद बाहर आए थे।

जब वह अपनी कार की तरफ बढ़ रहे थे, तभी तीन से

चार हथियारबंद बदमाशों ने उन पर जानलेवा हमला बोल दिया।

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार, हमलावरों ने करीब 18 से 20 राउंड गोलियां चलाईं

कई गोलियां लगने के कारण अंकित गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़े,

जिसके बाद हमलावर मौके से आसानी से फरार होने में कामयाब रहे

अंकित का सबसे लोकप्रिय गाना ‘भारी कोर्ट में गोली मारेंगे मेरी जान’ था,

जिसे यूट्यूब पर 54 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके थे

बंदूक और हिंसा की पृष्ठभूमि पर बना उनका यह गाना

आज वास्तविक जीवन की एक दुखद घटना में बदल गया

कंगना रनौत और स्वामी रामदेव के बीच छिड़ी जुबानी जंग

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत ने योग गुरु स्वामी रामदेव

की ‘जवानी और चरित्र’ वाली टिप्पणी पर तीखा पलटवार किया है।

कंगना ने रामदेव के योग से अंडरवियरबनियान बेचने वाले

बिजनेस की ओर रुख करने पर निशाना साधा और

उनके अतीत से जुड़े बयानों पर सख्त आपत्ति जताई

अब कंगना रनौत ने एक बार फिर से बाबा रामदेव पर जोरदार पलटवार किया

और कहा, ‘क्यों वो मेरे बेडरूम में चमगादड़ बनकर लटक हुए थे?’

कंगना रनौत पर पलटवार करते हुए बाबा रामदेव ने हाल ही में ओछा कहा था

समय रैना और CM देवेंद्र फडणवीस का वीडियो वायरल

मुंबई में आयोजित एक महाराष्ट्र साइबर जागरूकता कार्यक्रम

में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कॉमेडियन समय रैना को सम्मानित किया

स्टेज पर सम्मान लेते समय रैना ने अपने पुराने ‘India’s Got Latent’

विवाद और पुलिस से जुड़ी पुरानी खींचतान पर मजाकिया तंज कसा।

उन्होंने हंसते हुए कहा कि यह पहली बार हुआ है जब साइबर सेल ने किसी

कॉमेडियन को कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि बधाई देने के लिए बुलाया है

फिल्म ‘रणबाली’ की नई रिलीज डेट का ऐलान

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी के बाद पहली

बार एक साथ आ रही फिल्म ‘रणबाली’ की रिलीज डेट बदल दी गई है।

यह हिस्टोरिकलएक्शन ड्रामा अब 16 अक्टूबर, 2026 को

सिनेमाघरों में रिलीज होगा, बॉक्स ऑफिस पर इसका सीधा मुकाबला

यामी गौतम की फिल्म ‘नई नवेली’ से होने जा रहा है!

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ और आगामी फ्रेंचाइजी फिल्मों का बज

सीक्वल और फ्रेंचाइजी फिल्मों को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह बना हुआ है

‘दृश्यम 3’ और अन्य बड़ी फिल्मों की प्रीप्रोडक्शन तैयारियों और

स्टारकास्ट को लेकर आज दिन भर बीटाउन में काफी गॉसिप्स और चर्चाएं देखने को मिलीं

Today
only at Prabhasakshi

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi