Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दिल्ली से बंगाल तक. रक्षाबंधन पर क्या होगी बारिश? जानें हिमाचल-उत्तराखंड सहित 20 राज्यों के मौसम का हाल​

दिल्ली से बंगाल तक. रक्षाबंधन पर क्या होगी बारिश? जानें हिमाचल-उत्तराखंड सहित 20 राज्यों के मौसम का हाल​

IMD weather alert: दिल्ली समेत देश के अलगअलग राज्यों में बारिश का मौसम बना हुआ है. राजधानी में गुरुवार को बारिश की संभावना को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

हालांकि, रक्षाबंधन के दिन यानी कि 28 अगस्त को बारिश की संभावना नहीं है. आईएमडी के मुताबिक, 28 अगस्त से 1 सितंबर तक राजधानी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

हिमाचल प्रदेश और जम्मूकश्मीर, लद्दाख, गिलगितबाल्टिस्तान तथा मुजफ्फराबाद में 31 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान भारी बारिश हो सकती है. उत्तराखंड में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक कई इलाकों में बारिश का अनुमान है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 अगस्त के दौरान भारी बारिश हो सकती है. 27 अगस्त को दक्षिणपश्चिम उत्तर प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है.

पूर्वी राजस्थान में भी 27 अगस्त को गरजचमक और बिजली गिरने के साथ बारिश हो सकती है. उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है.

मध्य भारत के राज्यों में कैसा रहेगा मौसम?

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में 27 अगस्त से बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 अगस्त को और पूर्वी मध्य प्रदेश तथा छत्तीसगढ़ में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक कई क्षेत्रों में बारिश की संभावना है. 27 अगस्त को उत्तरपश्चिम मध्य प्रदेश में कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में गरजचमक तथा बिजली गिरने की भी आशंका है.

बिहार समेत पूर्वी भारत में बारिश का दौर

पूर्वी भारत में भी मौसम सक्रिय रहने वाला है. पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, सिक्किम और अंडमाननिकोबार द्वीप समूह में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश की संभावना है. बिहार में 27 अगस्त और 29 अगस्त को बड़े क्षेत्र में बारिश हो सकती है. ओडिशा में 29 अगस्त से 1 सितंबर के दौरान कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने का अनुमान है.

बिहार में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक तेज हवाएं चल सकती हैं. वहीं, ओडिशा में 2930 अगस्त को 4050 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है.

पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अरुणाचल प्रदेश में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक और असममेघालय में 28 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी 27 अगस्त से 1 सितंबर तक बारिश का अनुमान है. पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 27 से 30 अगस्त के दौरान गरजचमक और बिजली गिरने की आशंका है. अरुणाचल प्रदेश, असममेघालय और अन्य पूर्वोत्तर राज्यों में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

पश्चिम और दक्षिण भारत में भी बारिश

गोवा में 27 अगस्त से 1 सितंबर तक भारी बारिश की संभावना है. गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और सौराष्ट्रकच्छ में भी कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है. दक्षिण भारत में आंध्र प्रदेश, यनम, कर्नाटक, रायलसीमा, तमिलनाडु, तेलंगाना और केरल के कई हिस्सों में बारिश का अनुमान है. कुछ क्षेत्रों में गरजचमक और तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

मौसम विभाग ने अरब सागर और बंगाल की खाड़ी के कई हिस्सों में खराब मौसम और तेज हवाओं को देखते हुए मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है. अरब सागर में 31 अगस्त तक कई समुद्री क्षेत्रों में स्थितियां प्रतिकूल रह सकती हैं. बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और मन्नार की खाड़ी के आसपास भी 31 अगस्त तक कई हिस्सों में समुद्री गतिविधियों से बचने की चेतावनी दी गई है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi