Dailyhunt
IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मैदान पर आमना सामना होने जा रहा है। हालांकि अभी इसमें वक्त है, लेकिन क्रिकेट के मैदान पर जब ये मैच होता है तो फिर रोमांच अपने चरम पर होता है। इस बार ये मैच टी20 महिला विश्व कप के दौरान होगा।

मुकाबले की तारीख और मैच शुरू होने का वक्त अभी से नोट कर लीजिए, ताकि कहीं मैच आपसे छूट ना जाए।

IND vs PAK: फिर होगा क्रिकेट के मैदान पर भारत बनाम पाकिस्तान, नोट कीजिए मुकाबले की तारीख

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 में होगा भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2026 का आगाज 12 जून से होने जा रहा है। पहले दिन इंग्लैंड और श्रीलंका की महिला क्रिकेट टीमें आमने सामने होंगी। इसके बाद लगातार मैच खेले जाएंगे। भारतीय महिला टीम की बात की जाए तो वो 14 जून को मैदान में पहली बार उतरेगी। उस दिन भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों के बीच मैच खेला जाएगा। इसी दिन पहले बांग्लादेश और नीदरलैंड्स की टीमें आपस में भिड़ेंगी, इसके बाद शाम सात बजे भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। इस दिन ​रविवार है। इसलिए छुट्टी का भी दिन है।

भारतीय महिला टीम का ये है महिला टी20 विश्व कप 2026 का शेड्यूल

पाकिस्तान से भिड़ने के बाद भारतीय महिला टीम का दूसरा मुकाबला 17 जून को नीदरलैंड्स से होगा। इसके बाद 21 जून को भारत का मुकाबला साउथ अफ्रीका की टीम से होगा। भारत और बांग्लादेश के बीच मैच 25 जून से होगा। भारत का आखिरी लीग मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से 28 जून को होगा। भारतीय महिल टीम ने अब तक एक भी बार टी20 विश्व कप का खिताब नहीं जीता है, देखना होगा कि टीम इस बार कैसा प्रदर्शन करती है और क्या अगले राउंड में अपनी जगह बनाने में कामयाब हो पाती है।

हरमनप्रीत कौर को बनाया है भारतीय टीम का कप्तान

आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। हरमनप्रीत कौर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्मृति मंधाना टीम की उपकप्तान हैं। टीम में कुछ युवा और नए खिलाड़ियों को भी मौका दिया गया है। उम्मीद की जानी चाहिए कि टीम पिछली बार से बेहतर प्रदर्शन टी20 विश्व कप में करती हुई दिखाई देगी।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम: हरमनप्रीत कौर , स्मृति मंधाना , शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यस्तिका भाटिया, नंदनी शर्मा, राधा यादव।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi