Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Jailer 2 Teaser: 'मुझे मारकर जी नहीं पाएगा', Rajinikanth की वापसी, 15 अक्टूबर को मचेगा तहलका​

Jailer 2 Teaser: 'मुझे मारकर जी नहीं पाएगा', Rajinikanth की वापसी, 15 अक्टूबर को मचेगा तहलका​

लंबे समय के बाद रजनीकांत की 'जेलर 2' का टीजर जारी हो चुका है। इसके साथ ही फिल्म की रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। निर्देशक नेलसन दिलीप की 'जेलर 2' का इंतजार लोग काफी समय से इंतजार कर रही हैं।

असल में जेलर 2 सिनेमाघरों में 15 अक्तूबर को दस्तक देने जा रही है। फिल्म मेकर्स ने ‘जेलर 2’ की रिलीज के साथ फिल्म का टीजर भी रिलीज हो चुका है, जो कि एकदम धांसू है और फैंस भी देखकर दंग रह गए हैं। फिलहला रजनीकांत के किरदार से पर्दा नहीं उठा।

‘जेलर 2’ के टीजर में क्या?

टीजर की शुरुआत वर्मन से होती है, जो कि एक्टर विनायकन ने निभाया है। वह कहते है कि ‘मुझे मारकर तू चैन से नहीं जी पाएगा। तुझे पता नहीं है कि मेरे पीछे कितना बड़ा नेटवर्क है। बहुत बड़ा नेटवर्क है। पता भी नहीं चलेगा कौन कहां से आएगा। तेरी जिंदगी के घोड़े खुल जाएंगे।’ फिर फिल्म के अलगअलग किरदारों के चेहरे दिखाए जाते हैं और आखिर में दूर खड़े रजनीकांत की झलक देखने को मिलती है, पर उनका चेहरा नहीं दिखाया गया। तपती सड़क और गरम हवा के बीच वह दूर दूसरे छोर पर खड़े हैं। टीजर देखते ही फैंस झूम उठे और कहने लगे कि जेलर 2 बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाएगी।

‘जेलर 2’ में स्टार कास्ट

‘जेलर 2’ में बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन और कमाल हासन का कैमियो है। इस फिल्म में राम्या कृष्णन, योगी बाबू, विजय सेचुपति और मोहनलाल भी हैं। चर्चा तो यह भी है कि इस फिल्म में ऋतिक रोशन और शाहरुख खान भी नजर आ सकते हैं। वहीं, इस फिल्म में जतिन सरना विलेन के किरदार में है।

‘जेलर 2’ की कहानी क्या होगी?

दरअसल, साल 2023 में फिल्म का पहला पार्ट आ चुका है। अब इसमें एक ऐसे रिटायर्ड जेलर की कहानी दिखाई गई, जिसके पुलिस अफसर बेटे की ड्रग्स समगलर वर्मन को पकड़ने में हत्या कर दी जाती है। वह शहीद हो जाता। फिर वर्मन, जेलर के परिवार को परेशान करने लगता है। जिसके बाद रिटायर्ड जेलप बेटे की मौत का बदला लेने के लिए वर्मन से भिड़ जाता है। ‘जेलर’के आखिर में वह वर्मन को मार देता है और अब दूसरे पार्ट यानी जेलर 2 की कहानी वहीं से शुरु होगी।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi