Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव? ODI फॉर्मेट छोटा करने पर ICC कर रहा विचार, WTC में बढ़ सकती हैं टीमें​

क्रिकेट में होगा बड़ा बदलाव? ODI फॉर्मेट छोटा करने पर ICC कर रहा विचार, WTC में बढ़ सकती हैं टीमें​

ICC क्रिकेट के भविष्य में बड़े बदलावों की तैयारी कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ODI फॉर्मेट को छोटा किया जा सकता है, नई ग्लोबल फ्रेंचाइजी T20 लीग शुरू हो सकती है।

क्रिकेट के भविष्य को लेकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद बड़े स्तर पर मंथन कर रही है।

बदलते दौर में T20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता और लगातार व्यस्त होते क्रिकेट कैलेंडर के बीच ICC खेल के तीनों प्रारूपों को नए सिरे से व्यवस्थित करने की तैयारी में है। अगर प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो आने वाले वर्षों में क्रिकेट की तस्वीर पूरी तरह बदल सकती है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ICC ODI क्रिकेट की अवधि कम करने, एक नई ग्लोबल फ्रेंचाइजी T20 लीग शुरू करने और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का विस्तार करने जैसे अहम प्रस्तावों पर विचार कर रही है। इन बदलावों का मकसद क्रिकेट को अधिक प्रतिस्पर्धी, रोमांचक और वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाना है।

ICC की रणनीति में क्रिकेट के भविष्य का खाका

‘द गार्डियन’ की रिपोर्ट के अनुसार, इन प्रस्तावों पर स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में होने वाली ICC की सालाना जनरल मीटिंग में चर्चा होगी, जिसमें सभी 12 फुल मेंबर देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। बताया जा रहा है कि यह पूरा प्लान ICC की स्ट्रैटेजिक रिव्यू प्रक्रिया का हिस्सा है, जिसे अमेरिकी कंसल्टिंग कंपनी मैकिंजी तैयार कर रही है। इस समीक्षा का उद्देश्य टेस्ट, ODI और T20 क्रिकेट के बीच बेहतर संतुलन बनाना और बदलते समय के अनुसार क्रिकेट के ढांचे को मजबूत करना है।

ODI फॉर्मेट हो सकता है छोटा, वर्ल्ड कप पर रहेगा ज्यादा फोकस

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे बड़ा बदलाव ODI क्रिकेट में देखने को मिल सकता है। ICC इस फॉर्मेट की अवधि कम करने पर गंभीरता से विचार कर रही है ताकि मुकाबले अधिक तेज और दर्शकों के लिए आकर्षक बन सकें। पिछले कुछ वर्षों में T20 क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ी है, जबकि द्विपक्षीय ODI सीरीज पहले जैसी दिलचस्पी नहीं जुटा पा रही हैं। यही वजह है कि भविष्य में ODI क्रिकेट को मुख्य रूप से 50 ओवर वर्ल्ड कप से करीब 18 महीने पहले अधिक प्राथमिकता देने का प्रस्ताव है। इससे वर्ल्ड कप के बीच के वर्षों में ODI मुकाबलों की संख्या घट सकती है।

नई ग्लोबल T20 लीग की तैयारी, तय हो सकती हैं अलगअलग विंडो

आईसीसी एक नई ग्लोबल फ्रेंचाइजी T20 प्रतियोगिता शुरू करने पर भी विचार कर रही है। यह टूर्नामेंट पहले आयोजित हो चुकी चैंपियंस लीग T20 की तर्ज पर हो सकता है, जिसमें दुनिया की प्रमुख T20 लीगों की सर्वश्रेष्ठ फ्रेंचाइजी टीमें आमनेसामने होंगी। इसके अलावा एशिया कप जैसे महाद्वीपीय टूर्नामेंटों की संख्या बढ़ाने और टेस्ट, ODI व T20 क्रिकेट के लिए अलगअलग तय विंडो बनाने का प्रस्ताव भी चर्चा में है। 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक में क्रिकेट की वापसी को देखते हुए ICC छोटे फॉर्मेट को और मजबूत बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।

WTC में बढ़ सकती हैं 12 टीमें, आयरलैंडजिम्बाब्वे को मिल सकता है मौका

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के विस्तार पर भी आईसीसी विचार कर रही है। रिपोर्ट के अनुसार 202729 चक्र से WTC में टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 की जा सकती है। ऐसा होने पर आयरलैंड, जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान जैसी टेस्ट खेलने वाली टीमों को भी WTC में जगह मिल सकती है। हालांकि, फिलहाल इन सभी प्रस्तावों पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है। यदि ICC की बैठक में इन्हें मंजूरी मिलती है तो मौजूदा अंतरराष्ट्रीय शेड्यूल पूरा होने के बाद चरणबद्ध तरीके से इन्हें लागू किया जाएगा और क्रिकेट में बड़े बदलाव 2031 के बाद देखने को मिल सकते हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi