Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Lock Upp 2 से निकलते ही Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से जुड़े विवाद पर तोड़ी चुप्पी​

Lock Upp 2 से निकलते ही Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से जुड़े विवाद पर तोड़ी चुप्पी​

रियलिटी शो लॉकअप 2 अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है। शो को उसके पांच फाइनलिस्ट मिल गए हैं, जबकि बाकी कंटेस्टेंट्स का सफर खत्म हो गया है। इसी बीच शो से बाहर हो चुकीं आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं।

लॉकअप 2 में एंट्री लेते ही उन्होंने गौरव खन्ना से अलग होने का खुलासा कर सभी को चौंका दिया था। वहीं, फैमिली वीक के दौरान गौरव के शो में आने के बाद आकांक्षा का दिया एक बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ और उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा। अब एक्ट्रेस ने इस पूरे विवाद पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

गौरव खन्ना को लेकर दिए बयान पर मचा था बवाल
फैमिली वीक के दौरान गौरव खन्ना आकांक्षा चमोला से मिलने लॉकअप 2 में पहुंचे थे। इस दौरान दोनों ने अपने रिश्ते और तलाक की खबरों पर खुलकर बात की। गौरव ने आकांक्षा को सलाह दी थी कि उन्हें शो में अपनी निजी जिंदगी को इस तरह सार्वजनिक नहीं करना चाहिए था। बातचीत के दौरान आकांक्षा काफी भावुक भी नजर आईं।

हालांकि, गौरव के जाने के बाद आकांक्षा ने कहा था कि अगर उनकी जगह परिवार का कोई सदस्य आता तो उन्हें ज्यादा अच्छा लगता। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें अपने कंफर्ट की जरूरत थी और अगर उनके मम्मीपापा या उनका पालतू कुत्ता भी आता तो वह ज्यादा सहज महसूस करतीं। आकांक्षा के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद खड़ा हो गया और कई लोगों ने दावा किया कि उन्होंने गौरव की तुलना अपने कुत्ते से की है। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।

ट्रोलिंग पर आकांक्षा चमोला ने दिया जवाब
अब लॉकअप 2 से बाहर आने के बाद आकांक्षा चमोला ने इस पूरे विवाद पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने उनके बयान का सिर्फ एक हिस्सा पकड़ लिया, जबकि उन्होंने अपने मातापिता का भी जिक्र किया था।

आकांक्षा ने कहा, “मैंने अपने परिवार का भी नाम लिया था, तब किसी को बुरा नहीं लगा कि मैंने गौरव को अपने मांबाप के साथ भी एक ही संदर्भ में रखा। लेकिन जैसे ही मैंने अपने कुत्ते का जिक्र किया, लोगों को सिर्फ वही दिखाई दिया। किसी को इस बात से परेशानी नहीं हुई कि मैंने मांबाप और अपने पालतू कुत्ते दोनों का नाम साथ लिया, लेकिन गौरव को लेकर सभी नाराज हो गए। मुझे समझ नहीं आता कि लोग हर बात का गलत मतलब क्यों निकाल लेते हैं। अगर आपको मुझे ट्रोल करना है तो कीजिए, लेकिन हर बात को तोड़मरोड़कर पेश करना सही नहीं है।”

फिनाले से पहले चर्चा में बना विवाद
बता दें कि लॉकअप 2 को उसके पांच फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। शिवांगी जोशी, श्रेया कालरा, शिल्पा शिंदे, राम कपूर और योगेश रावत ने फिनाले में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, आकांक्षा चमोला का सफर भले ही शो में खत्म हो गया हो, लेकिन उनके बयान और उस पर जारी विवाद अब भी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi