Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
मक्खी हो या मच्छर चींटी हो या कॉकरोच ये आपके घर में कभी नही आएंगे अगर इन मेहमानों की विदाई इन अद्भुत उपाय से करोगे तो जरूर पढ़े​​​

मक्खी हो या मच्छर चींटी हो या कॉकरोच ये आपके घर में कभी नही आएंगे अगर इन मेहमानों की विदाई इन अद्भुत उपाय से करोगे तो जरूर पढ़े​​​

'1. कॉकरोच :

खाली कॉलिन स्प्रे की बोटल में नहाने वाली साबुन का घोल भर लें । कॉकरोच दिखने पर उनके ऊपर इसका स्प्रे कर दें । साबुन का यह घोल कॉकरोच को मार देता है । रात के समय सोने से पहले वॉशबेसिन आदि के पाईप के पास भी इस घोल का अच्छी मात्रा में स्प्रे कर देना चाहिये ऐसा करने से कॉकरोच नाली के रास्ते घर में अंदर नही घुस पायेंगे।

2. चींटी :

चींटी अगर घर में एक जगह बना लेती हैं तो जगह जगह से निकलने लगती हैं। चींटी के रास्ते बंद करने का सबसे अच्छा उपाय यह है कि उनके निकलने की जगह पर एक दो स्लाईस कड़वे खीरे के रख दें। कड़वे खीरे की महक से चींटी दूर भागती हैं और जब उनके निकलने की जगह पर ही यह स्लाईस रखा होगा तो वे निकलेंगी ही नहीं।

  • चींटियों के बिल के मुहाने पर लौंग फँसा कर रखदेने से चींटियॉ उस रास्ते का प्रयोग करना ही बंद कर देती हैं ।

3. मक्खियाँ :

घर में उड़ने वाली मक्खियों से मुक्ति पाने के लिये नीम्बू का इस्तेमाल करना चाहिये । नीम्बू मक्खियों को दूर करने का बहुत कारगर उपाय है । घर में पोछा लगाते समय पानी में 2-3 नीम्बू का रस निचोड़ देना चाहिये । नीम्बू की महक से कई घण्टे तक मक्खियॉ दूर रहती हैं और घर में ताजगी का भी अहसास होता रहता है ।

4. मच्छर :

मच्छर भगाने के लिये कमरे मे नीम के तेल का दीपक सावधानी के साथ जलायें इसके अलावा ऑलआउट की खाली बोतल में भी नीम का तेल भरकर मशीन में लगाकर प्रयोग किया जा सकता है । जो कि पूरी तरह सुरक्षित है ।

6. घरेलु कीटों के इंफेक्शन से बचाव :

घर से सभी तरह के इंफेक्शन को खत्म करने के लिये आम की सूखी टहनी पर कपूर और हल्दी पाउडर दालकर सुलगाना चाहिये। इस दौरान छोटे बच्चों को ध्यान से आग से दूर रखना चाहिये। यह प्रयोग किसी बड़े के द्वारा ही किया जाना चाहिये। लगभग 12 इंच लम्बी टहनी को जलाना पर्याप्त होता है ।

ये सरल उपाय अपनायेंगे तो निश्चित ही आप अपने घर से कॉकरोच, मक्खी, मच्छर आदि अनचाहे मेहमानों को दूर रख सकते हैं और उनकी विदाई हमेशा के लिए कर दे। एक बार आजमा कर जरूर देखें।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi