Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
रिलायंस रिटेल ने प्रियंका चोपड़ा के हेयरकेयर ब्रांड Anomaly को खरीदा, जाने कितने में हुई डील

रिलायंस रिटेल ने प्रियंका चोपड़ा के हेयरकेयर ब्रांड Anomaly को खरीदा, जाने कितने में हुई डील

रिलायंस रिटेल लिमिटेड ने गुरुवार को बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि कंपनी ने बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जोनस द्वारा स्थापित ग्लोबल हेयरकेयर ब्रांड Anomaly का अधिग्रहण कर लिया है।

पीटीआई की खबर के मुताबिक, सौदे की राशि गोपनीय रखी गई है। कंपनी ने बताया कि इस अधिग्रहण में Anomaly के सभी ट्रेडमार्क, ब्रांड एसेट्स और डिजिटल प्रॉपर्टीज शामिल हैं। अब रिलायंस रिटेल इस ब्रांड को अपने विशाल ओमनीचैनल रिटेल नेटवर्क और अपनी प्रीमियम ब्यूटी प्लेटफॉर्म Tira के माध्यम से भारत और वैश्विक स्तर पर बड़े पैमाने पर विस्तार देगी।

रिलायंस रिटेल ने प्रियंका चोपड़ा के हेयरकेयर ब्रांड Anomaly को खरीदा, जाने कितने में हुई डील

अधिग्रहण का मकसद

यह डील रिलायंस रिटेल के तेजी से बढ़ते ब्यूटी और पर्सनल केयर पोर्टफोलियो को और मजबूत करेगी। कंपनी का लक्ष्य भारत में हाईग्रोथ कंज्यूमर ब्रांड्स को विकसित करना और वैश्विक बाजार में अपनी उपस्थिति बढ़ाना है। Anomaly को 2021 में प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लॉन्च किया था। यह एक वेगन, हाईपरफॉर्मेंस और किफायती कीमत वाला हेयरकेयर ब्रांड है, जो अच्छी क्वालिटी और सुलभता के लिए जाना जाता है।

ईशा अंबानी और प्रियंका चोपड़ा ने क्या बोला?

रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा, Anomaly को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना हमारे नए युग के हाईग्रोथ ब्यूटी ब्रांड्स को मजबूत करने की रणनीति में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम प्रियंका चोपड़ा के साथ मिलकर भारत में ब्रांड को तेजी से बढ़ाएंगे और अपनी ओमनीचैनल क्षमताओं तथा गहरी कंज्यूमर इनसाइट्स का फायदा उठाएंगे, साथ ही इसके अंतरराष्ट्रीय विस्तार को भी जारी रखेंगे।

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस मौके पर कहा, यह Anomaly के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ है। जो एक व्यक्तिगत सफर के रूप में शुरू हुआ था, वह अब एक उद्देश्यपूर्ण और वैश्विक महत्वाकांक्षा वाला ब्रांड बन चुका है। रिलायंस रिटेल की स्केल, रिटेल एक्सपर्टीज और इनोवेशन के प्रति प्रतिबद्धता हमें भारत और दुनिया भर में लाखों उपभोक्ताओं तक Anomaly पहुंचाने में मदद करेगी। प्रियंका चोपड़ा क्रिएटिव डायरेक्टर के रूप में ब्रांड से जुड़ी रहेंगी और इसके इनोवेशन, विजन और प्रोडक्ट डेवलपमेंट में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।

भविष्य की योजना

रिलायंस रिटेल भारत को प्राथमिक बाजार मानते हुए Anomaly की ब्रांड इक्विटी और मार्केट शेयर बढ़ाने पर फोकस करेगी। कंपनी भारतीय बाल और स्कैल्प की जरूरतों के अनुसार प्रोडक्ट इनोवेशन और लोकलाइज्ड सॉल्यूशंस लाएगी। साथ ही, ब्रांड को उत्तर अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम और मिडिल ईस्ट जैसे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी और मजबूती से विस्तार दिया जाएगा। रिलायंस रिटेल, रिलायंस इंडस्ट्रीज की रिटेल इकाई है। RRVL का रजिस्टर्ड कस्टमर बेस 38.7 करोड़ से अधिक है और वित्त वर्ष 2026 में इसका समेकित टर्नओवर ₹3.70 लाख करोड़ रहा।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi