Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
​​शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया रात में मिलने का बना प्लान अगली सुबह खटिया पर यूं मिली..​​​​​

​​शादी से पहले पड़ोसी ने छत पर बुलाया रात में मिलने का बना प्लान अगली सुबह खटिया पर यूं मिली..​​​​​

इन दिनों शहर में क्राइम के मामले काफी बढ़ गया हैं. छोटे-छोटे मतभेद भी मर्डर का रुप ले रहे हैं. कोटा में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फ़ैल गई. युवती का शव उसके घर के बगल में रहने वाले युवक की छत से बरामद किया गया.

युवती रात को अपने कमरे में सोई थी लेकिन अगली सुबह घरवालों को नहीं मिली. कुछ देर बाद बगल की छत पर युवती का शव होने की खबर सामने आई.

बताया जा रहा है कि उसे बेहद निर्मम तरीके से मौत के घाट उतारा गया. युवती के शव पर कई निशान पाए गए हैं, खासकर गर्दन के पास. ऐसे में युवती की गला दबाकर हत्या की बात सामने आ रही है. परिजनों ने शव देखने के बाद तुरंत पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

पड़ोसी युवक से होती थी बात
परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनके घर के बगल में ही शैतान सिंह नाम का युवक रहता था. उसकी बातचीत युवती से होती थी लेकिन युवती उसे सिर्फ अपना दोस्त मानती थी. कुछ समय पहले युवती की सगाई हुई थी और उसकी शादी होने वाली थी. सगाई के बाद युवती ने अपने होने वाले पति से बातचीत शुरू कर दी और शैतान सिंह से कम बातें होने लगी. इस कारण शैतान सिंह खुन्नस में था.

रात में मिलने बुलाया
शैतान सिंह के घर की छत से युवती का शव मिलने की वजह से पुलिस भी अभी उसे ही मुख्य आरोपी मान रही है. साथ ही युवती के कमरे से मिली चिट्ठी भी इसी और इशारा कर रही है. शैतान सिंह ने ही युवती को रात के समय छत बुलाया था. इसके बाद शायद उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गया. युवती के परिजनों ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की मांग की है.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi