Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
शिक्षा के मंदिर में 'बर्बरता की हदें' पार: 4 साल के मासूम की आंख में घोंपी पेंसिल, बड़े भाई कान में गंभीर चोट, टीचर पर क्रूरता के आरोप​

शिक्षा के मंदिर में 'बर्बरता की हदें' पार: 4 साल के मासूम की आंख में घोंपी पेंसिल, बड़े भाई कान में गंभीर चोट, टीचर पर क्रूरता के आरोप​

Firozabad School Abuse: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से शिक्षिकाओं की क्रूरता का रूह कंपा देने वाला मामला सामने आया है। यहां कोटला रोड स्थित मदर प्राइड इंटरनेशनल स्कूल पर दो मासूम बच्चों के साथ गंभीर मारपीट और दुर्व्यवहार का आरोप लगा है।

शिकायत के अनुसार, एक शिक्षिका ने 4 वर्षीय बच्चे की आंख में पेंसिल घोंपकर उसकी आंख फोड़ दी। वहीं, दूसरे बच्चे के साथ मारपीट में उसके कान में गंभीर चोट आई। पुलिस ने पिता की शिकायत पर स्कूल प्रबंधन और दोनों शिक्षिकाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

4 साल के बच्चे की आंख में पेंसिल लगने का आरोप

श्रीराम कॉलोनी निवासी मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका 4 वर्षीय बेटा अनमोल एलकेजी में पढ़ता है। आरोप है कि 6 जुलाई को कक्षा के दौरान शिक्षिका काजल ने उसकी आंख में पेंसिल मार दी, जिससे आंख गंभीर रूप से घायल हो गई। ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है। परिवार बच्चे को इलाज के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स ले गया, जहां 12 जुलाई को उसकी आंख का ऑपरेशन किया गया।

बड़े भाई को भी आई गंभीर चोट

मनोज कुमार का आरोप है कि उनका 5 वर्षीय बड़ा बेटा आर्यन, जो उसी स्कूल में पढ़ता है, उसके साथ भी शिक्षिका योगेंद्री ने मारपीट की। इस घटना में बच्चे के कान में गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिवार का कहना है कि दोनों बच्चों के साथ स्कूल में अलगअलग घटनाएं हुईं।

CCTV फुटेज मांगने पर विवाद

पीड़ित पिता ने जब स्कूल प्रबंधन से दोनों घटनाओं की सीसीटीवी फुटेज मांगी तो उन्हें बताया गया कि फुटेज डिलीट हो चुकी है। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि स्कूल के निदेशक ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और धमकी दी।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने शुरू की जांच

उत्तर क्षेत्र थाना पुलिस ने पिता की शिकायत पर स्कूल के निदेशक, मैनेजर विश्वनाथ शर्मा और दोनों शिक्षिकाओं काजल व योगेंद्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ सिटी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बच्चों की मेडिकल रिपोर्ट भी मांगी गई है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi