Dailyhunt
'श्री कृष्णा' की क्यूट राधा-नटखट कान्हा याद हैं? 33 सालों में बदली तकदीर, एक है सुपरस्टार, दूसरे को पहचानना मुश्किल

'श्री कृष्णा' की क्यूट राधा-नटखट कान्हा याद हैं? 33 सालों में बदली तकदीर, एक है सुपरस्टार, दूसरे को पहचानना मुश्किल

90 के दशक का वह दौर भला कौन भूल सकता है, जब रविवार की सुबह टेलीविजन स्क्रीन पर मुरली की मधुर तान गूंजती थी और पूरा देश ‘श्री कृष्णा’ की भक्ति में सराबोर हो जाता था। उस दौर में नीली आंखों वाले नन्हे कान्हा की नटखट मुस्कान और छोटी सी राधा की मासूमियत ने हर भारतीय परिवार के दिल में एक खास जगह बना ली थी।

माखन चुराते बाल कृष्ण और उनके साथ कदम मिलाती राधा की वह जोड़ी उस समय की सबसे लोकप्रिय ऑनस्क्रीन बॉन्डिंग मानी जाती थी। सालों तक अपनी सादगी और जीवंत अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाले ये दो सितारे आज कहां और किस हाल में हैं, यह सवाल हर उस शख्स को उत्साहित कर देता है जिसने रामानंद सागर की इस कालजयी रचना को देखते हुए अपना बचपन बिताया है। चलिए समय के पहिये को पीछे घुमाते हैं और यादों की उन गलियों की सैर करते हैं।

'श्री कृष्णा' की क्यूट राधा-नटखट कान्हा याद हैं? 33 सालों में बदली तकदीर, एक है सुपरस्टार, दूसरे को पहचानना मुश्किल

नन्हे कान्हा से मराठी सिनेमा के सुपरस्टार तक

‘श्री कृष्णा’ में बाल कृष्ण की भूमिका निभाने वाले स्वप्निल जोशी ने जब पहली बार पर्दे पर अपनी मनमोहक मुस्कान बिखेरी तो वे घरघर की पसंद बन गए। 9 साल की उम्र में उत्तर रामायण में ‘कुश’ बनने के बाद कृष्ण के रूप में उन्हें जो लोकप्रियता मिली, उसने उनके करियर की दिशा तय कर दी। तब के गोलमटोल और नटखट दिखने वाले स्वप्निल आज एक बेहद डैपर और फिट अभिनेता हैं। समय के साथ स्वप्निल ने खुद को केवल पौराणिक भूमिकाओं तक सीमित नहीं रखा। उन्होंने ‘हद कर दी’ जैसे कॉमेडी शो और ‘मुंबईपुणेमुंबई’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के जरिए मराठी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार का दर्जा हासिल किया। आज वे न केवल एक मंझे हुए अभिनेता हैं, बल्कि वेब सीरीज की दुनिया में भी सक्रिय हैं। उनकी तकदीर ने ऐसा मोड़ लिया कि वे चकाचौंध भरी दुनिया के बड़े नाम बन गए।

कैसे फैला स्वप्निल का करियर?

देश में निकला होगा चांद, कॉमेडी सर्कस, एका लग्नाची दूसरी गोष्ट, गुलामएमुस्तफा, दिल विल प्यार व्यार, चेक मेट, दुनियादारी, मितवा, समानांतर जैसे कई प्रोजेक्ट्स का स्वपनिल हिस्सा रहे। आज वो हर इंडस्ट्री में जानामाना नाम हैं। सोशल मीडिया पर भी स्वपनिल की मौजूदगी है। आज वो एक लैविश लाइफस्टाइल जीते हैं और कई घरों के मालिक भी हैं।

मासूम राधा से मंझी हुई अदाकारा का सफर

धारावाहिक में छोटी राधा के किरदार में नजर आईं श्वेता रस्तोगी की मासूमियत और डांसिंग स्किल्स ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। उस समय उनकी और स्वप्निल की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया गया। श्वेता ने बहुत कम उम्र में उस समय की सबसे बड़ी क्यूट राधा बनकर अपनी पहचान बनाई थी। 33 सालों के इस लंबे सफर में श्वेता का लुक पूरी तरह बदल चुका है। अब उन्हें पहली नजर में पहचानना मुश्किल हो जाता है, क्योंकि वे एक ग्रेसफुल और मैच्योर लुक में नजर आती हैं। हालांकि स्वप्निल की तरह वे फिल्मों की मुख्यधारा में सुपरस्टार तो नहीं बनीं, लेकिन उन्होंने टेलीविजन और थियेटर में अपना काम जारी रखा।

इन शोज ने दी श्वेता को पहचान

श्वेता रस्तोगी ‘केसर’, ‘वो रहने वाली महलों की’ और ‘स्त्री शक्ति’ जैसे कई शोज का हिस्सा रहीं। उन्होंने ‘बालवीर’, ‘देवों के देव महादेव’, ‘सिया के राम’, ‘जय हनुमान’, ‘अलिफ लैला’, ‘श्री गणेश’, ‘जप तप व्रत’ जैसे टीवी शो किए। श्वेता ने अपनी तकदीर को अपनी शर्तों पर जिया और ग्लैमर की अंधी दौड़ के बजाय कला और अभिनय के प्रति अपनी निष्ठा को प्राथमिकता दी। सोशल मीडिया पर भी वो काफी एक्टिव हैं, जहं उनकी ग्लैमरस झलकियां भी देखने को मिल जाती हैं। उनकी अदाएं आज भी लोगों का दिल जीत लेती हैं।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi