Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी, अगस्त में लॉन्च हो सकती है Yamaha YZF-R2, KTM RC 200 को देगी सीधी टक्कर​

स्पोर्ट्स बाइक लवर्स के लिए खुशखबरी, अगस्त में लॉन्च हो सकती है Yamaha YZF-R2, KTM RC 200 को देगी सीधी टक्कर​

यामाहा अगस्त में भारत में नई YZFR2 स्पोर्ट्स बाइक लॉन्च कर सकती है. यह बाइक कंपनी की लाइनअप में R15 और R3 के बीच की जगह को भरेगी. उम्मीद है कि इस बाइक का निर्माण चेन्नई स्थित यामाहा प्लांट में किया जाएगा.

यहां बनी बाइक भारत में बिक्री के साथसाथ दूसरे देशों में भी एक्सपोर्ट की जाएगी.

बाइक के नाम का ट्रेडमार्क

यामाहा की नई YZFR2 कंपनी की भविष्य की बड़ी योजनाओं का अहम हिस्सा मानी जा रही है. इस बाइक के नाम का ट्रेडमार्क भारत के साथसाथ ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, यूरोप और फिलीपींस जैसे कई देशों में दर्ज कराया जा चुका है. इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इसे कई बाजारों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है.

NMax 155 स्कूटर भी ला सकती है

हाल ही में ने 27 अगस्त के एक इवेंट का इनविटेशन भेजा है इसके बाद माना जा रहा है कि इसी समय YZFR2 से पर्दा उठाया जा सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बाइक का पहला ग्लोबल लॉन्च भारत में हो सकता है. हालांकि कंपनी NMax 155 स्कूटर भी ला सकती है, लेकिन फिलहाल सबसे ज्यादा चर्चा YZFR2 को लेकर है.

डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं

नई YZFR2 का डिजाइन और बेस कंपनी की R15 V4 से मिलताजुलता हो सकता है. इसमें मजबूत फ्रेम दिया जा सकता है, जिससे बाइक तेज रफ्तार पर भी अच्छी पकड़ और बेहतर कंट्रोल दे सके.सस्पेंशन की बात करें तो आगे की तरफ USD फ्रंट फोर्क और पीछे मोनोशॉक सस्पेंशन मिलने की उम्मीद है. वहीं, आगे और पीछे दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक दिए जा सकते हैं. सुरक्षा के लिए इसमें ड्यूलचैनल ABS भी मिलने की संभावना है, जिससे अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक का संतुलन बेहतर बना रहेगा.

फीचर्स के मामले में बाइक काफी एडवांस

फीचर्स के मामले में भी यह बाइक काफी एडवांस हो सकती है. इसमें तकनीक मिल सकती है, जिससे कम और ज्यादा दोनों स्पीड पर इंजन बेहतर प्रदर्शन करेगा. इसके अलावा ट्रैक्शन कंट्रोल, क्विक शिफ्टर और असिस्ट एंड स्लिपर क्लच जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं, जिससे गियर बदलना आसान होगा और राइडिंग का अनुभव बेहतर बनेगा.सेफ्टी के लिए बाइक में चौड़ा रियर टायर और साइड स्टैंड इंजन कटऑफ जैसे फीचर्स भी मिलने की उम्मीद है. यानी अगर साइड स्टैंड खुला होगा तो इंजन स्टार्ट नहीं होगा.

भारत में लॉन्च होने के बाद Yamaha YZFR2 का मुकाबला KTM RC 200 जैसी स्पोर्ट्स बाइकों से होगा. कंपनी इस बाइक के जरिए उन ग्राहकों को आकर्षित करना चाहती है जो दमदार परफॉर्मेंस, स्टाइलिश लुक और आधुनिक फीचर्स वाली स्पोर्ट्स बाइक खरीदना चाहते हैं.

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi