Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
UP Weather Update: यूपी में आज 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगीं हवाएं, 11 जिलों में बारिश की संभावना, 17 जिलों में छाएंगे बादल​

UP Weather Update: यूपी में आज 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगीं हवाएं, 11 जिलों में बारिश की संभावना, 17 जिलों में छाएंगे बादल​

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बीते दिनों भारी बाशि के मौसम बदलाव हुआ। कई जिलों में लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने 1 अगस्त को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश और 17 जिलों में बादल छाने की आशंका जताई है।

आज इन क्षेत्रों में होगी बारिश

आईएमडी के अनुसार प्रदेश पूर्वांचल क्षेत्र के जिलों में आज बारिश की संभावना है तो वहीं मध्य और अवध के क्षेत्रों में आसमान में बादल छा सकते हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार यूपी राज्य के एक बड़े हिस्से में हल्की से मध्यम बारिश के साथ साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। इसके अलावा प्रदेश में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेगी।

इन इलाकों में बिजली गिरने की चेतावनी

के अनुसार आज सोनभद्र, आजमगढ़, मऊ हल्की से मध्यम वर्षा के साथ आकाशीय बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

यहां छाएंगे बादल

मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि प्रदेश के पूर्वांचल व मध्य यूपी से जुड़े सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, संत रविदास नगर, जौनपुर, बलिया, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, देवरिया, अयोध्या और गोरखपुर में बारिश की संभावना बनी हुइ है। तो वहीं पश्चिमी यूपी व तराई क्षेत्रों की बात करें तो इसमें इटावा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, हाथरस, मथुरा, कासगंज, कन्नौज, फर्रुखाबाद, बहराइच, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बलरामपुर, श्रावस्ती, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और अलीगढ़ में बादल छाए रहने की संभावना जताई गई है।

ये समाचार आप हिमाचली खबर में पढ़ रहे है।
Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi