Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
​​यह पौधा धन को खींचता है चुंबक की तरह घर में लगाते ही होगी धनवर्षा

​​यह पौधा धन को खींचता है चुंबक की तरह घर में लगाते ही होगी धनवर्षा

नमस्कार दोस्तों आप सभी लोगों का हमारे लेख में स्वागत है दोस्तों भारतीय वास्तु शास्त्र हो या चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई, इन सभी में घर में सुख शांति और समृद्धि लाने के लिए बहुत से उपाय के बारे में बताया गया है अगर आप अपने जीवन में सुख शांति और समृद्धि लाना चाहते हैं तो धन एक बहुत ही आवश्यक चीज है धन के बिना कुछ भी संभव नहीं है इसलिए धन प्राप्ति के लिए बहुत से उपाय वास्तु में बताए गए हैं इन्हीं सब उपायों में से एक उपाय है धन प्राप्ति के लिए लगाए जाने वाला पौधा, आप सभी लोग धन प्राप्ति के लिए मनी प्लांट के पौधे के बारे में तो जानते ही होंगे अगर यह सही दिशा में लगाया जाए तो इससे हमें बहुत ही लाभ प्राप्त होता है परंतु अगर इसे गलत दिशा में लगाया जाए तो इससे हानि का सामना करना पड़ सकता है आज हम आपको इस लेख के माध्यम से मनी प्लांट के पौधे के बारे में नहीं बल्कि एक ऐसे ही पौधे के विषय में जानकारी देने जा रहे हैं जिसे अपने घर में लगाकर धन प्राप्ति की कामना कर सकते हैं।

फेंगशुई एक चीनी वास्तु शास्त्र है जो कि सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा के सिद्धांत पर कार्य करता है इसके अंदर जितने भी उपाय बताए जाते हैं वह सभी घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके अपने घर के वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित करता है आज हम आपको चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई में बताए गए "क्रासुला" के पौधे के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसको आप अपने घर में लगाकर धन से संबंधित सभी परेशानियों को दूर कर सकते हैं यदि आप इस पौधे को अपने घर में लगाते हैं तो आपके घर में धन का आगमन होने लगता है।

क्रासुला का पौधा बहुत ही मुलायम और मखमली होता है इस पौधे की चौड़ी पत्तियां होती हैं और इसकी पत्तियों का रंग हरा और पीला दोनों का मिश्रण होता है यह पौधा ना तो सही से हरा होता है और ना ही अच्छे से पीला होता है बल्कि इस पौधे में दोनों के मिले-जुले रंग की पत्तियां होती हैं अगर आप क्रासुला का पौधा देखेंगे तो यह देखने में बहुत ही सुंदर प्रतीत होगा और इसको छूने पर यह मखमली लगता है परंतु यह पौधा जितना मखमली होता है इसकी पत्तियां उतनी ही मजबूत होती हैं इस पौधे की पत्तियां रबड़ जैसी होती है जिसको छूने से या फिर इसको हाथ लगाने से टूटने या मुड़ने का डर नहीं होता है इस पौधे कि ज्यादा देखरेख करने की भी आवश्यकता नहीं होती है आप इस पौधे में हफ्ते में दो या तीन बार पानी दे सकते हैं यह सूखता नहीं है और इस पौधे को लगाने के लिए कोई ज्यादा स्थान की भी जरूरत नहीं पड़ती है इसको आप एक छोटे से गमले में भी लगा सकते हैं इस पौधे को ज्यादा धूप की भी आवश्यकता नहीं पड़ती है इसको आप छांव में भी लगा सकते हैं।

चीनी वास्तु शास्त्र फेंगशुई के अनुसार क्रासुला का पौधा आप अपने घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर लगा सकते हैं आप इस पौधे को अपने मुख्य द्वार के दाहिनी ओर रखें क्रासुला के पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का बहुत ही अच्छा स्रोत माना जाता है इस पौधे के बारे में ऐसा माना जाता है कि अगर इस पौधे को अपने घर में रख लिया जाए तो इससे धन की बढ़ोतरी होती है यह पौधा धन को चुंबक की तरह अपनी ओर खींचने लगता है आपके घर में धन रुकता है धन से सम्बंधित सभी परेशानियां दूर होती है।

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Himachali Khabar Hindi