Pigeons Control Tips : सुबह-सुबह खिड़की खोलते ही कबूतरों की आवाज और उनके गिराए कचरे से परेशान होना अब आम बात हो गई है. खासकर बड़े शहरों में यह समस्या लगातार बढ़ रही है. घर की बालकनी में बैठना मुश्किल हो गया है, कपड़े सूखाना मुश्किल और खिड़कियां खोलना भी डरावना लगने लगा है.
दरअसल, कबूतर दिखने में भोले लगते हैं, लेकिन उनकी गंदगी से घर की सफाई पर असर पड़ता है और स्वास्थ्य के लिए भी खतरा बढ़ता है. यह सांस की बीमारियां और अन्य संक्रमण फैलाने का कारण बन सकता है. अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहते हैं, तो ये आसान उपाय अपनाएं.
आपको बता दें कि कबूतर ऊंची और सुरक्षित जगह पसंद करते हैं, जहां वे आसानी से घोंसला बना सकें. हमारी बालकनी, एसी के ऊपर की जगह और खिड़कियों के सनशेड उनके लिए आदर्श होते हैं.
बालकनी को रोज साफ रखें. कबूतर अपनी गंदगी की गंध से अपनी जगह पहचानते हैं, इसलिए सफाई से उन्हें लौटने से रोका जा सकता है. सफाई करते समय मास्क और दस्ताने पहनें.
एल्युमिनियम फॉयल की छोटी पट्टियां काटकर बालकनी की रेलिंग या खिड़की पर टांग दें. चमक देखकर कबूतर डरते हैं.
बाजार में मिलने वाले प्लास्टिक के उल्लू या अन्य शिकारी पक्षियों के मॉडल बालकनी में रखें. कबूतर इन्हें असली शिकारी समझकर दूर भागेंगे.
बालकनी में विंड चाइम लटका दें. हवा में झंकार की आवाज से कबूतर परेशान होंगे और दूर रहेंगे.
प्लास्टिक या स्टील के नुकीले प्रोटेक्टर बालकनी की रेलिंग या सनशेड पर लगाएं. कबूतर इन पर बैठ नहीं पाएंगे.
रेलिंग पर चिपकाएं. कबूतर के पंजे टेप पर चिपकते ही वे भाग जाएंगे.
पानी में काली मिर्च उबालकर स्प्रे बनाएं और बालकनी के कोनों में छिड़कें.
बालकनी को सिरके वाले पानी से साफ करें या कपड़े को सिरके में भिगोकर रखें. गंध से कबूतर दूर रहते हैं.
बालकनी के कोनों में गोलियां रख दें. उनकी तेज गंध से कबूतर भाग जाएंगे.
इन सरल उपायों से आप अपने घर और बालकनी को साफ और सुरक्षित रख सकते हैं और कबूतरों की परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं.
NASA Moon Mission : नासा ने लॉन्च किया आर्टेमिस-2 मिशन, 53 साल बाद इंसानों को भेजा चंद्रमा के पास

