Middle East Conflict : शनिवार को इजराइल ने ईरान के दक्षिणी खुजेस्तान प्रांत में स्थित महशहर पेट्रोकेमिकल स्पेशल इकोनॉमिक जोन पर हवाई हमला किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले के दौरान कई विस्फोट हुए और घटनास्थल से धुआं उठता देखा गया।
इजराइल की वायुसेना ने हमलों में तीन कंपनियों को निशाना बनाया। रिपोर्ट के अनुसार, हमले में पांच लोग घायल हुए। इसके अलावा, ईरान के दक्षिण-पश्चिम में स्थित बुशहर परमाणु प्लांट के पास एक प्रोजेक्टाइल गिरा, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई।
इजराइली सेना ने यह भी बताया कि उसने शुक्रवार को ईरान की एयर डिफेंस साइट्स और हथियारों के रिसर्च व डेवलपमेंट वाले सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इसके अलावा, तेहरान में एक म्यूजिक स्कूल भी हवाई हमले में पूरी तरह तबाह हो गया।
ईरान ने शुक्रवार को दावा किया कि उसने अमेरिका के दो लड़ाकू विमान गिराए। इनमें एक F-35 फाइटर जेट और दूसरा A-10 अटैक एयरक्राफ्ट बताया गया। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि पहला विमान F-35 नहीं बल्कि F-15E था।
अमेरिकी पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इस घटना को लेकर कहा कि ईरान में अमेरिकी फाइटर जेट गिरने की खबर से दोनों देशों के बीच बातचीत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने NBC से फोन इंटरव्यू में कहा, 'हम युद्ध में हैं।'
ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान (लगभग 55 लाख रुपए) का इनाम घोषित किया है। IRIB के एक एंकर ने नागरिकों से अपील की है कि पायलट को ज़िंदा पकड़कर सरकारी अधिकारियों या सेना को सौंपें।
Weather Update : दिल्ली NCR समेत 9 राज्यों में मौसम कूल-कूल, तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना

