Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

Kanpur Aircraft Crash : कानपुर में गंगा बैराज पर ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, पायलट और ट्रेनर की मौत

Kanpur Aircraft Crash : उत्तर प्रदेश के कानपुर के गंगा बैराज क्षेत्र में नत्था पुरवा गांव में ट्रेनिंग विमान/एयरक्राफ्ट हादसे का शिकार हुआ है। हादसे में एक पायलट और ट्रेनर की मौत हो गई है।

पुलिस टीम समेत राहत बचाव दल की टीमें मौके पर पहुंच गई है। मृतकों की पहचान गुजरात के सचिन भाटिया (ट्रेनर) और कर्नाटक के अभिषेक पुजारी (ट्रेनी) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को दी गई है।

जानकारी के मुताबिक, एयरक्राफ्ट ट्विन इंजन बताया जा रहा है। उड़ान के दौरान विमान में धमाका हुआ और विमान जमीन पर गिर गया। इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई है। विमान क्रैश किन परिस्थितियों में हुआ जांच शुरू कर दी गई है। ऊंचाई से गिरने के बाद विमान मलबे में तब्दील हो गया। विमान की एक सीट बाहर पड़ी हुई है। अधिकारियों ने विमान के मलबे को सुरक्षित कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक विमान ने सुबह करीब 11:20 बजे कानपुर कैंट क्षेत्र से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही विमान नत्था पुरवा क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। विमान टेकनम कंपनी का बताया जा रहा है। दुर्घटना के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। दुर्घटना के बाद मौके पर पुलिस, प्रशासन और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद हैं।

नेपाल में बाढ़ से मची तबाही, एक हजार लोग बहे, 31 की मौत, 100 से अधिक भारतीय पर्यटक लापता, तिब्बत के भूकंप का असर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindi Khabar