PM Modi Raksha Bandhan 2026 : पीएम मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार को रक्षाबंधन पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह शुभ त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और सफलता लेकर आएगा।
हर साल की परंपरा को निभाते हुए इस बार भी स्कूली छात्राएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकारी आवास 7, लोक कल्याण मार्ग पहुंचीं।
छात्राओं ने पीएम मोदी की कलाई पर 'राखी' बांधी। पीएम मोदी ने बच्चों के राखी बांधने की तस्वीरें भी शेयर कीं। वहीं एक वीडियो में पीएम मोदी को बच्चों से गर्मजोशी से मिलते, हाथ मिलाते, हाई-फाइव करते और मुस्कुराते हुए देखा गया।
1
2
3
4
5
6

