Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
तेजप्रताप यादव के साथ मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल, लिखा- जल्द आएगा कुछ खास

तेजप्रताप यादव के साथ मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल, लिखा- जल्द आएगा कुछ खास

Tej Pratap Yadav : आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत के साथ एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, 'जल्द ही कुछ रोमांचक आने वाला है।'

इस पोस्ट के बाद दोनों की मुलाकात को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

वीडियो में तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत एक साथ बैठे नजर आ रहे हैं। तेजप्रताप अपने फोन में कुछ दिखाते दिखाई दे रहे हैं, जबकि मल्लिका भी मोबाइल देखते हुए उनसे बातचीत करती नजर आ रही हैं। वीडियो में फिल्म 'धुरंधर' के गाने 'गहरा हुआ' का इस्तेमाल किया गया है, जिसके चलते यह क्लिप लोगों का ध्यान खींच रही है।

हालांकि, तेजप्रताप यादव ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि मल्लिका शेरावत के साथ उनकी यह मुलाकात कब और किस मौके पर हुई। लेकिन उनके कैप्शन ने फैन्स के बीच उत्सुकता जरूर बढ़ा दी है। वहीं, भोजपुरी कलाकारों से जुड़े शो 'भोजपुरी बवाल' को लेकर भी तेजप्रताप यादव चर्चा में हैं। शो के एक एपिसोड में पवन सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेजप्रताप यादव साथ नजर आए।

शो में तेजप्रताप यादव ने डिनर का आयोजन किया, जहां भोजपुरी इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत हुई। पवन सिंह ने तेजप्रताप की तारीफ करते हुए उन्हें दिल का राजा बताया, जिस पर तेजप्रताप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि राजा भैया तो यूपी में हैं, यहां तेजू भैया हैं।

डिनर के दौरान भोजपुरी फिल्मों की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा हुई। तेजप्रताप ने फिल्मों में बढ़ती अश्लीलता को लेकर चिंता जताई और कहा कि भोजपुरी सिनेमा में बदलाव की जरूरत है। इस पर निरहुआ ने भी सहमति जताई। काजल राघवानी ने कहा कि जहां कुछ फिल्मों में ऐसी चीजें देखने को मिलती हैं, वहीं अब अच्छी और साफ-सुथरी फिल्में भी बन रही हैं।

एपिसोड में पवन सिंह की एंट्री के बाद माहौल और दिलचस्प हो गया। पवन सिंह ने आम्रपाली दुबे के साथ बैठकर बातचीत की और काजल राघवानी को अपनी पहली जान बताया। वहीं, तेजप्रताप यादव के साथ उनकी हल्की-फुल्की नोकझोंक भी देखने को मिली।

बातचीत के दौरान पवन सिंह ने तेजप्रताप को प्यार से 'राजा भैया' कह दिया, जिस पर तेजप्रताप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि राजा भैया यूपी में हैं और यहां तेजू भैया हैं। बाद में पवन सिंह ने कहा कि वह यह संबोधन सम्मान और प्यार से कर रहे थे।

शो के दौरान एक पल ऐसा भी आया जब पवन सिंह नाराज होकर वहां से चले गए। इसके बाद तेजप्रताप यादव ने उन्हें फोन कर वापस बात करने की कोशिश की, लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। तेजप्रताप ने कहा कि उन्होंने प्यार से सभी को डिनर पर बुलाया था और इस तरह चले जाने पर उन्हें हैरानी हुई।

E20 Petrol : 30 करोड़ वाहनों पर असर का दावा, E20 पेट्रोल को लेकर पंजाब ने जताई चिंता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindi Khabar