Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में अगले 24 घंटे भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

IMD Weather Alert : देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का दौर तेज होने वाला है. मौसम विभाग ने 30 अगस्त तक यूपी-बिहार समेत कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी अच्छी बारिश हो सकती है.

वहीं पूर्वी भारत और पूर्वोत्तर के कई इलाकों में भारी बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की स्थिति बन सकती है.

मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिम बंगाल और उत्तरी ओडिशा के तटों के पास कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से 28 से 31 अगस्त के बीच ओडिशा में कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है.

ओडिशा के अलावा पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने के आसार हैं. पूर्वोत्तर राज्यों में अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय समेत नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शनिवार को कुछ जगहों पर भारी बारिश हो सकती है.

मौसम विभाग ने लद्दाख, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और छत्तीसगढ़ में आंधी के साथ बिजली गिरने की आशंका जताई है. पूर्वी और दक्षिणी भारत के कुछ इलाकों में तेज हवाएं भी चल सकती हैं.

रविवार को उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद के कुछ हिस्सों में भी आंधी और बिजली गिरने का खतरा बना रहेगा.

शनिवार को बिहार में कई जगहों पर अच्छी से काफी अच्छी बारिश होने की संभावना है. कुछ इलाकों में आंधी और बिजली गिरने की स्थिति भी बन सकती है. रविवार को झारखंड के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान है. कुछ जगहों पर भारी बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं.

दिल्ली, नोएडा समेत पूरे एनसीआर में शनिवार और रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. दिल्ली में अधिकतम तापमान करीब 35 से 37 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है.

अधिकतर इलाकों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है. शाम और रात के समय करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. रविवार को भी दिल्ली-NCR में बादलों की मौजूदगी बनी रह सकती है और तापमान में बहुत बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है.

चीनी की कीमतों पर बड़ी राहत, 20% तक सस्ती हुई शुगर, सरकार ने लिया बड़ा फैसला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindi Khabar