Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
12 साल बाद उत्तराधिकारी को वापस मिला पुश्तैनी घर, विधायक बिमान घोष की पहल से हुआ कब्जामुक्त

12 साल बाद उत्तराधिकारी को वापस मिला पुश्तैनी घर, विधायक बिमान घोष की पहल से हुआ कब्जामुक्त

हुगली, 02 जून (हि. स.)। आरामबाग नगरपालिका के वार्ड संख्या तीन में पिछले 12 वर्षों से दूसरे के कब्जे में रहे एक मकान को मंगलवार को उसके वास्तविक उत्तराधिकारी को वापस सौंप दिया गया।

इस घटना को लेकर इलाके में व्यापक चर्चा और उत्सुकता का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकान की मालकिन स्वर्गीय लावण्यरेखा राय थीं। उनकी देखभाल के लिए उनके भतीजे देबब्रत राय और भतीजी निवेदिता राय ने एक व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी थी। आरोप है कि लावण्यरेखा राय के निधन के बाद उसी व्यक्ति ने मकान पर कब्जा कर लिया और पिछले 12 वर्षों से वहां रह रहा था। पारिवारिक संपत्ति वापस पाने की उम्मीद में निवेदिता राय ने पुरशुड़ा के विधायक बिमान घोष से संपर्क किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद विधायक मंगलवार को स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे। उनकी पहल और भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में मकान को कब्जामुक्त कराया गया। इसके बाद औपचारिक रूप से मकान की चाबी निवेदिता राय को सौंप दी गई।

इस अवसर पर विधायक बिमान घोष के अलावा आरामबाग युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष उपासक डे, आरामबाग नगर एससी मोर्चा के अध्यक्ष संजीव हेला, जिला ओबीसी मोर्चा के सह-अध्यक्ष कार्तिक माल सहित भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

12 वर्षों बाद अपने पुश्तैनी घर का अधिकार वापस मिलने पर भावुक हुईं निवेदिता राय ने कहा कि मैं विधायक बिमान घोष का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आज मैं इतनी खुश हूं कि अपनी भावनाओं को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। पूरे 12 साल बाद हमें अपना पारिवारिक घर वापस मिला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / धनंजय पाण्डेय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi