Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आआपा ने पानी की समस्या को लेकर किया 'मटका फोड़' प्रदर्शन

आआपा ने पानी की समस्या को लेकर किया 'मटका फोड़' प्रदर्शन

ई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। आम आदमी पार्टी (आआपा) के विधायक कुलदीप कुमार और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कोंडली विधानसभा में हो रही पानी की समस्या को लेकर शुक्रवार को दिल्ली जल बोर्ड कार्यालय मयूर विहार फेज-2 के समक्ष 'मटका फोड़' प्रदर्शन किया।

उन्होंने कहा कि जल्द पानी की समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आआपा दिल्ली सरकार के मंत्री प्रवेश वर्मा के घर का घेराव करेगी।

प्रदर्शन के दौरान कुलदीप कुमार ने जल संकट पर कहा कि पहले यह घोषणा की गई थी कि सभी विधानसभा क्षेत्र में पानी की आपूर्ति पहले के जैसी की जाएगी। चाहे वह गाजीपुर यूजीआर, न्यू कोंडली यूजीआर या दल्लूपुरा यूजीआर हो, लेकिन आपूर्ति में कटौती जारी है और लोग बुनियादी पानी की जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे हैं।

कुलदीप कुमार ने कहा कि सरकार ने हरियाणा से अधिक पानी लाने का वादा किया था, फिर भी लोगों को पर्याप्त आपूर्ति नहीं मिल रही है। जब आआपा ने हजारों निवासियों के साथ चरण- II कार्यालय का दौरा किया, तो भारी पुलिस तैनाती के बावजूद कोई भी अधिकारी हमसे नहीं मिला। उन्होंने कहा कि जल संकट खराब प्रबंधन को दर्शाता है और इसका खामियाजा दिल्ली के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जो पानी पहले मिलता था वह भी अब नहीं मिल रहा। ज्यादातर जगहों पर नाले का पानी घरों में भेजा जा रहा है। पानी की सप्लाई में 20 प्रतिशत से अधिक की कमी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की नाकामी के कारण कई वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट ठप पड़े हैं।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / माधवी त्रिपाठी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi