Dailyhunt
आदिवासी की जमीन बताकर 36 लाख में सौदा, 5 आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

आदिवासी की जमीन बताकर 36 लाख में सौदा, 5 आरोपियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

धार, 12 अप्रैल (हि.स.)।

ध्य प्रदेश के धार जिले में जमीन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां पांच लोगों ने एक आदिवासी महिला की कृषि भूमि को अपनी बताकर 36 लाख रुपये में विक्रय अनुबंध कर दिया।

मामले में नौगांव थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

ऐसे रची गई साजिश

जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुंडाना निवासी 26 वर्षीय प्रहलाद सिंह सुनेर को आरोपियों ने ग्राम ताजपुर स्थित एक खेत को अपनी जमीन बताकर बेचने का सौदा किया। यह जमीन आदिवासी महिला सुगनाबाई की बताई जा रही है। आरोप है कि कमल किशोर वर्मा और अन्य साथियों ने मिलकर 36 लाख रुपये में कृषि भूमि का विक्रय अनुबंध तैयार कराया। इसमें 22 लाख रुपये नकद और 7-7 लाख रुपये के दो चेक शामिल थे।

इन पर लगा आरोप

मामले में कमल किशोर वर्मा सहित इस्लामुद्दीन, सईद, सलाम और कयाम (सभी निवासी ग्राम सांभर) को आरोपी बनाया गया है। सभी पर मिलकर साजिश रचने और धोखाधड़ी करने का आरोप है।

इन धाराओं में केस दर्ज

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी), 120बी (आपराधिक साजिश) और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं 318(4), 61(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दस्तावेजों की पड़ताल की जा रही है। प्रारंभिक जांच में इसे सुनियोजित धोखाधड़ी का मामला माना जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / Gyanendra Tripathi

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi