Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर दिया गया जोर

नैनीताल, 29 मई (हि.स.)। बाल विकास परियोजना भीमताल के अंतर्गत शुक्रवार को माइंड पावर यूनिवर्सिटी भीमताल के सभागार में उत्तराखंड बाल संरक्षण आयोग के सदस्य योगेश रजवार की अध्यक्षता में विभागीय बैठक आयोजित हुई।

बैठक में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों की समस्याओं, विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा बाल कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी।

बैठक में योगेश रजवार ने उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली तथा आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन पर विशेष बल दिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्यकत्रियां बच्चों की संख्या बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास करें तथा किसी भी शिशु अथवा बालक-बालिका को शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहने दें। उन्होंने विभागीय योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया। साथ ही कहा कि प्रत्येक पात्र लाभार्थी तक विभागीय योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए व आमजन को योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों की समुचित जानकारी दी जाए।

बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी डॉ. रेनू मर्तोलिया ने विभागीय गतिविधियों एवं योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी। इस अवसर पर पर्यवेक्षक बबली हुसैन, हेमा मासीवाल, हेमा त्रिपाठी, रीना यादव सहित विभिन्न सेक्टरों की आंगनवाड़ी कार्यकर्तियां उपस्थित रहीं।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi