Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

भंडारा जिले में दो वाहनों की टक्कर में 3 लोगों की मौत, एक घायल

मुंबई, 31 मई (हि.स.)। भंडारा जिले के तुमसर इलाके स्थित तुमसर रामटेक रोड पर रविवार दोपहर को ट्रक और बुलेरो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल व्यक्ति का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस घटना की छानबीन कर रहे पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोपहर को धान लदे तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से एक बुलेरो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बुलेरो कार पलट गई और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है। तुमसर पुलिस स्टेशन की टीम ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi