Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, लखीसराय के जिलाधिकारी बनाए गए शैलेन्द्र कुमार

बिहार में आईएएस अधिकारियों का तबादला, लखीसराय के जिलाधिकारी बनाए गए शैलेन्द्र कुमार

टना, 26 अप्रैल (हि.स.)। बिहार में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का तबादला किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।

सरकार के विशेष सचिव संजय कुमार के द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राज्यपाल के प्रधान सचिव, रॉबर्ट एल. चोंग्थू को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक प्रधान सचिव, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है।

वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2007 बैच के अधिकारी गोपाल मीणा को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक राज्यपाल के सचिव, राज्यपाल सचिवालय, बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।

श्री मीणा जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।

जबकि अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव मो० सोहैल को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के पद पर पदस्थापित किया गया है। मो० सोहैल जांच आयुक्त, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार में पूर्ववत् बने रहेंगे।

इसके साथ ही भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी शैलेन्द्र कुमार को स्थानांतरित कर अगले आदेश तक समाहर्ता एवं जिला पदाधिकारी, लखीसराय के पद पर पदस्थापित किया गया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुरभित दत्त

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi