Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
डीएम के जनता दरबार में 25 फरियादियों की सुनी गई फरियाद

डीएम के जनता दरबार में 25 फरियादियों की सुनी गई फरियाद

अररिया 01 जून(हि.स.)।

डीएम विनोद दूहन के सोमवार को लगे जनता दरबार में विभिन्न प्रखंडों से आए 25 फरियादियों की फरियाद सुनी गई।जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिलाधिकारी को दिया।

जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

जनता दरबार में नगर परिषद फारबिसगंज निवासी कुमकुम गोस्वामी ने अपने हिस्से की घर नहीं देने की शिकायत दर्ज कराई। फारबिसगंज प्रखंड अंतर्गत ढोलबज्जा पंचायत के उमेश प्रसाद वर्मा, पलासी प्रखंड के भीखा पंचायत निवासी गुलफराज, फारबिसगंज के कुशमाहा पंचायत निवासी जसीमुन निशा, कुर्साकांटा के कमलदाहा पंचायत निवासी जयनाथ मंडल तथा अररिया प्रखंड के बांसबाड़ी निवासी जफरूल ने निजी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की।

जोकीहाट प्रखंड के कुरसैल पंचायत निवासी राजेंद्र यादव ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण की शिकायत दर्ज कराई।जोगबनी निवासी माधो मंडल ने लूटपाट की घटना तथा चंदन त्रिवेदी ने रास्ता अवरुद्ध किए जाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

नरपतगंज प्रखंड के माणिकपुर पंचायत निवासी गीता कुमारी ने महिला बाल विकास परियोजना में कार्यरत कर्मियों के स्थानांतरण से संबंधित समस्या रखी। सिकटी प्रखंड के पररिया पंचायत निवासी संजय कुमार यादव ने स्वच्छता पर्यवेक्षक बहाली में अनियमितता की शिकायत दर्ज कराई। रानीगंज प्रखंड के कला बलुआ पंचायत निवासी प्रेम लाल हांसदा ने गैर-मजरुआ भूमि की बंदोबस्ती कराने का अनुरोध किया। बटुरबाड़ी निवासी अकील ने चौहद्दी सीमांकन सुधार कराने तथा कुर्साकांटा प्रखंड के सिकटिया निवासी भारत लाल राम ने निजी भूमि पर सरकारी भवन निर्माण किए जाने की शिकायत दर्ज कराई।

हिन्दुस्थान समाचार / राहुल कुमार ठाकुर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi