Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
दो घोड़ों पर लदी विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

दो घोड़ों पर लदी विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

बेतिया, 01 जून (हि.स.)। बेतिया पुलिस जिला के गदीशपुर थाना पुलिस ने शराब तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो घोड़ों पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। इस दौरान एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान थाना क्षेत्र के मड़ुवाहा निवासी रविंद्र यादव के रूप में हुई है।

थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने सोमवार को बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग घोड़ों पर शराब लादकर इलाके में तस्करी कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने बनहौरा नहर के समीप घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तस्कर भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए रविंद्र यादव को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान दो घोड़ों पर लदी भारी मात्रा में 86 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने शराब और घोड़ों को जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है ताकि शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा कि अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा

हिन्दुस्थान समाचार / अमानुल हक

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi