Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एनएच-27 पर लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

एनएच-27 पर लूट का विरोध पड़ा भारी, युवक को गोली मारकर फरार हुए बदमाश

सुपौल, 05 जून (हि.स.)।

जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात अपराधियों ने लूटपाट का विरोध करने पर एक युवक को गोली मार दी। वारदात एनएच-27 पर बांस चौक के समीप हुई, जहां तीन बदमाशों ने पहले युवक का मोबाइल छीना और फिर उसकी बाइक लूटने की कोशिश की।

विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी और मौके से फरार हो गए।घायल युवक की पहचान अरड़रहा वार्ड संख्या-15 निवासी रघुनंदन यादव के 28 वर्षीय पुत्र अमित कुमार उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल राघोपुर रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सुपौल सदर अस्पताल रेफर कर दिया।घायल अमित कुमार ने बताया कि वह फिगलासं चकला से कुसहा की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान बांस चौक के पास तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने पहले उनका मोबाइल फोन छीन लिया और फिर बाइक लेकर भागने का प्रयास करने लगे। जब उन्होंने विरोध किया तो एक बदमाश ने उन पर गोली चला दी।

गोली उनके शरीर के बाएं हिस्से में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही राघोपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के साथ आसपास के लोगों से पूछताछ भी की है।

मामले को लेकर प्रतापगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

हाईवे पर हुई इस गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-27 पर रात के समय आपराधिक गतिविधियों में बढ़ोतरी हुई है। लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस गश्ती बढ़ाने की मांग की है।

हिन्दुस्थान समाचार / विनय कुमार मिश्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi