Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एसएसओ से मारपीट करने में पांच नामजद

एसएसओ से मारपीट करने में पांच नामजद

पुलिस ने गिरफ्तारी के लिए मारा छापा, घरों से फरार हुए आरोपित

हमीरपुर, 01 जून (हि.स.)। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में शराब के नशे में धुत होकर टेढ़ा विद्युत सब स्टेशन के एसएसओ और हेल्पर के साथ मारपीट करने के मामले में सोमवार को सुमेरपुर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है।

रविवार को टेढ़ा सब स्टेशन के एसएसओ संदीप सिंह एवं हेल्पर मुरली के साथ टेढ़ा निवासी बीपी चंदेल ने अपने चार अज्ञात साथियों के साथ मिलकर पावर हाउस में घुसकर मारपीट की थी और जबरिया 15 से 16 बार फीडर को चालू करके सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करके पावर हाउस फूक देने की धमकी देकर चले गए थे। सुमेरपुर प्रभारी थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार राय ने सोमवार को बताया कि एस एस ओ की तहरीर पर टेढ़ा निवासी बीपी सिंह चंदेल एवं चार अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा एवं मारपीट करने की धाराओं एवं मुकदमा दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस बल गांव भेजा गया था लेकिन आरोपित घरों से फरार मिले हैं जल्द ही सभी को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / पंकज मिश्रा

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi