Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
एयर मार्शल तरुण चौधरी ने मध्य वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

एयर मार्शल तरुण चौधरी ने मध्य वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाला

प्रयागराज, 01 जून (हि.स)। एयर मार्शल तरुण चौधरी, एवीएसएम, वीएसएम ने सोमवार को मध्य वायु कमान मुख्यालय के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाल लिया है। उन्होंने दिसम्बर 1989 में भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में कमीशन प्राप्त किया।

वे राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज, वायु युद्ध-पद्धति कॉलेज और राष्ट्रीय रक्षा कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।

यह जानकारी रक्षा मंत्रालय, प्रयागराज के पीआरओ ने दी। उन्होंने बताया कि अपने प्रतिष्ठित कॅरियर के दौरान, एयर मार्शल ने कई महत्वपूर्ण परिचालन, स्टाफ और राजनयिक पदों पर कार्य किया है। जिसमें भारतीय दूतावास, स्वीडन में डिफेंस अटैच (रक्षा सचिव) व नॉर्वे, फिनलैंड और डेनमार्क के समवर्ती का पद भी शामिल रहा। उन्होंने आईडीएस मुख्यालय और वायु सेना मुख्यालय में विभिन्न प्रोजेक्ट्स, अधिग्रहण और मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्रों में विशेषज्ञता वाले प्रमुख स्टाफ पदों पर भी कार्यवहन किया है।

पीआरओ ने बताया कि, एयर मार्शल ने भारतीय वायु सेना में क्षमता वृद्धि और भविष्य की तकनीकों के समावेश के उद्देश्य से कई परिवर्तनकारी परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। मध्य वायु कमान का पदभार ग्रहण करने से पूर्व, वे दक्षिणी वायु कमान मुख्यालय में वरिष्ठ वायु स्टाफ अफसर के पद पर सेवारत थे।

उल्लेखनीय है कि, एयर मार्शल तरुण चौधरी ने एयर मार्शल बालकृष्णन मनिकंटन, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम, जो कि 40 वर्षों की प्रतिष्ठित एवं समर्पित सेवा के उपरांत 31 मई 26 को सेवानिवृत्त हुए, के स्थान पर पदभार संभाला है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi