Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

गढ़वाल मंडल में कल से शुरू होगा 'मीडियम पेसर टैलेंट हंट

देहरादून, 01 जून (हि.स.)। उत्तराखंड क्रिकेट के इतिहास में युवा और तेज गेंदबाजों को तराशने के लिए एक बड़ी मुहिम शुरू हुई है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड (सीएयू) ने 'मीडियम पेसर टैलेंट हंट' का कुमाऊं जोन का चरण पूरा हाे गया है।

अब चयनकर्ताओं की नजरें गढ़वाल मंडल के युवाओं पर है। सीजन 2026-2027 के इस बड़े टैलेंट हंट ट्रायल की शुरुआत 2 जून से गढ़वाल मंडल में एक साथ होने जा रही है।

कुमाऊं जोन के लिए दो दिनों तक चले मीडियम पेसर टैलेंट हंट' में क्षेत्र के युवाओं ने मैदान में अपनी रफ्तार और कड़े अनुशासन से चयनकर्ताओं को बेहद प्रभावित किया। अब गढ़वाल मंडल के अलग-अलग जिलों में ट्रायल्स की तिथियां तय कर दी गई हैं। देहरादून में 2 से 3 जून, श्रीनगर, कोटद्वार, पौड़ी, पुरोला व मनेरा उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, टिहरी व हरिद्वार में 2 जून को आयोजित किए जाएंगे। देहरादून (एसजीजीआर बिंदाल ब्रांच, ब्लॉक-बी) और हरिद्वार में यह ट्रायल दो दिनों तक चलेंगे, जबकि बाकी जिलों में 2 जून को ही संपन्न होंगे।

सीएयू के सचिव किरण रौतेला वर्मा ने बताया कि कुमाऊं जोन में दो दिनों में प्रतिभा और रफ्तार देखी है, वह वाकई अद्भुत थी। राज्य के कोने-कोने में अविश्वसनीय टैलेंट छिपा हुआ है, बस जरूरत उन्हें एक सही मंच देने की है। सीएयू इस टैलेंट हंट के जरिए उसी कमी को पूरा कर रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ विनोद पोखरियाल

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi