Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
गौहनिया में भव्य रूप से निकला आरएसएस का पथ संचलन

गौहनिया में भव्य रूप से निकला आरएसएस का पथ संचलन

प्रयागराज, 02 जून (हि.स)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का एक विशाल पथ संचलन मंगलवार को गौहनिया में निकाला गया। पथ संचलन में प्रतिभाग कर रहे स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाने के लिए गौहनिया बाजार में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की।

सड़क के अगल-बगल खड़े महिलाओं एवं पुरुषों ने भारत माता की जय तथा वंदे मातरम का उद्घोष कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की भौगोलिक रचना के अनुसार काशी प्रांत के 27 जिलों के स्वयंसेवकों का एक प्रशिक्षण गौहनिया वात्सल्य परिसर में बीते 22 मई से चल रहा है। जिसका समापन 06 जून को होगा। इसी प्रशिक्षण के तहत स्वयंसेवकों द्वारा एक विशाल पथ संचलन मंगलवार की गोधूलि बेला में 05 किलोमीटर तक निकाला गया।

बताया जाता है कि यह संचलन उक्त प्रशिक्षण के विषय वस्तु का एक अंग है। सधी हुई चाल में गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कदम से कदम मिलाते हुए आगे बढ़ते दिखे। स्थानीय पुलिस प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले स्थान पर संचलन में शामिल स्वयंसेवकों को कोई परेशानी न हो इसलिए उसे भीड़ से मुक्त कराया। सधी हुई चाल में स्वयंसेवक घोष और अन्य वाद्य यंत्रों की ताल पर अपना कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे थे। गौहनिया बाजार में कई स्थानों पर नागरिकों ने स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा की। स्वयंसेवकों को देख परिवार के लोग अपनी छतों से संचलन को श्रद्धा की निगाहों से देख रहे थे। यह संचलन लोगों के लिए राष्ट्रीय भावना को जगा गया, ऐसी चर्चा रही।

यह जानकारी स्वयंसेवक संतोष तिवारी ने देते हुए बताया कि हिंदू समाज में आत्मविश्वास का भाव जगाने तथा स्वयंसेवकों में सामूहिकता का भाव बढ़ाने के उद्देश्य से यह पथ संचलन निकाला जाता है। इस अवसर पर प्रांत प्रचारक रमेश, सह प्रांत प्रचारक सुनील, वर्ग कार्यवाह डॉ संजय, शारीरिक प्रमुख शिव प्रकाश, राजेश, विभूति, एवं विभाग प्रचारक सुबंधु के कुशल दिशा निर्देशन में सैनिकों की भांति पथ संचलन में उत्साह के साथ स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / विद्याकांत मिश्र

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi