Dailyhunt
गुरुग्राम: नकली सोने के सिक्के देकर असली सोना ठगने वाली दो महिला काबू

गुरुग्राम: नकली सोने के सिक्के देकर असली सोना ठगने वाली दो महिला काबू

-नकली सोने के सिक्के देकर 2.49 करोड़ नगदी व लगभग 50 तोला सोना ठगा था

गुरुग्राम, 29 अप्रैल (हि.स.)। सस्ते दामों में सोने के सिक्के बेचने के नाम पर असली सोना ठगने के अंतरराज्यीय गिरोह की दो और महिला सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस टीम ने सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह के छह आरोपियों को अब तक गिरफ्तार किया है।

निरीक्षक किनरेंद्र शर्मा प्रभारी अपराध शाखा सेक्टर-43 गुरुग्राम की अगुवाई में पुलिस टीम ने सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच देकर ठगी करने वाले अन्तरराजीय गिरोह पर कार्रवाई की गई। पुलिस टीम ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मंगलवार को महिला आरोपियों को प्रोडक्शन पर लेकर गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान तेजू गंगाराम राठौर (उम्र-45 वर्ष) निवासी जिला खांदवा (मध्य-प्रदेश) व सोलंकी शांति बेन (उम्र-42 वर्ष) निवासी जिला वडोदरा (गुजरात) के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं के अपराधिक रिकॉर्ड की जांच से पता चला है कि आरोपी तेजू गंगाराम राठौर पर धोखाधड़ी करने के संबंध में दो केस गुजरात में, एक केस राजस्थान में तथा आरोपी शांति बेन पर धोखाधड़ी करने का एक केस राजस्थान में दर्ज है। इस केस में अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बता दें कि एक अप्रैल 2026 को एक व्यक्ति ने थाना सुशांत लोक गुरुग्राम में एक शिकायत देकर कहा कि 13 फरवरी 2026 को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसे सस्ते दाम में सोने व चांदी के सिक्के बेचने का लालच दिया। उस व्यक्ति ने उसको कुछ सोने व चांदी के सिक्के दिए। उसने ज्वेलर्स की दुकान पर चेक करवाने पर सोने व चांदी के सिक्के असली मिले। उसके बाद उस व्यक्ति ने एक बार फिर उसको और सिक्के दिए वह भी असली थे। जिससे इसको उस व्यक्ति पर भरोसा हो गया। इसके बाद आरोपी ने अधिक मात्रा में सोने के सिक्के बेचने का झांसा देकर दो मार्च 2026 को इसके घर सुशांत लोक से लगभग 2.49 करोड़ रुपए उसने ब्याज पर लिए थे। उन रुपयों से करीब 50 तोला सोना ले लिया तथा बदले में नकली (पीतल) के सिक्के दे दिए। इस मामले में पुलिस पूर्व में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोपी गुजरात व दिल्ली के रहने वाले हैं। अब दो महिला आरोपी पुलिस ने गिरफ्तार की हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi