Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

हरिश्चंद्रपुर में भाजपा नेता पर हमला, अस्पताल में भर्ती

मालदा, 29 मई (हि. स.)। जिले के हरिश्चंद्रपुर में एक भाजपा नेता पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गुरुवार रात एक रेस्तरां में खाना खाने के दौरान कुछ लोगों ने भाजपा नेता रूपेश अग्रवाल को बाहर लाकर मारपीट की।

आरोप है कि हमलावरों ने उनके सिर पर भी चोट पहुंचाई। रूपेश अग्रवाल भाजपा के मालदा उत्तर जिले के सचिव हैं। पहले उन्हें हरिश्चंद्रपुर अस्पताल, बाद में बेहतर इलाज के लिए मालदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया।

शुक्रवार को स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुछ नेताओं और तृणमूल के एक गुट के लोगों पर हमले का आरोप लगाया गया है।

भाजपा सूत्रों के अनुसार, चुनाव से पहले कई तृणमूल नेता भाजपा में आए थे। अब वे तृणमूल में मौजूद अन्य लोगों को भी भाजपा में लाने की कोशिश कर रहे थे। बताया जा रहा है कि रूपेश अग्रवाल ने इसका विरोध किया था, जिसके बाद उन पर हमला किया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi