Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

इजराइल का रक्षा निर्यात 2025 में 30 % बढ़ा, 19.2 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा

तेल अवीव, 02 जून (हि.स.)। इजराइल ने वर्ष 2025 में हथियारों और रक्षा उपकरणों के निर्यात में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। इजराइली रक्षा मंत्रालय के अनुसार, देश का रक्षा निर्यात लगभग 30 प्रतिशत बढ़कर 19.2 अरब डॉलर तक पहुंच गया, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि यह लगातार पांचवां वर्ष है, जब इजराइल ने रक्षा निर्यात में नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले पांच वर्षों के दौरान देश का कुल रक्षा निर्यात दोगुने से भी अधिक बढ़ चुका है, जो वैश्विक रक्षा बाजार में उसकी मजबूत होती स्थिति को दर्शाता है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2025 में सबसे अधिक मांग मिसाइल प्रणालियों, रॉकेट तकनीक और एयर डिफेंस सिस्टम की रही। इसके अलावा निगरानी उपकरण (सर्विलांस सिस्टम), रडार तकनीक और इलेक्ट्रॉनिक रक्षा प्रणालियों के निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई।

इजराइल की प्रमुख रक्षा कंपनियों ने दुनिया के विभिन्न देशों के साथ सैकड़ों नए रक्षा समझौते किए। मंत्रालय के अनुसार, इनमें से आधे से अधिक अनुबंधों का मूल्य 10 करोड़ डॉलर या उससे ज्यादा था, जो बड़े पैमाने पर अंतरराष्ट्रीय रक्षा सहयोग को दर्शाता है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi