Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
जिला पंचायत बोर्ड की बजट बैठक में 99 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट

जिला पंचायत बोर्ड की बजट बैठक में 99 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट

रिद्वार, 28 मार्च (हि.स.)। शनिवार को आयोजित की गयी जिला पंचायत बोर्ड बैठक में 99 करोड़ 50 लाख रूपए का बजट पास किया गया है। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में आयोजित बैठक का संचालन अपर मुख्य अधिकारी संजय खंडूरी ने किया।

बैठक में भगवानपुर विधायक ममता राकेश, विधायक प्रतिनिधि सुशील त्यागी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान, जिला पंचायत के अधिशासी अभियंता ईश्वरचंद और जिला पंचायत सदस्य शामिल हुए। बैठक में सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव रखे। बैठक के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने बताया कि बैठक में पारित किया बजट ग्रामीण इलाकों के विकास पर खर्च किया जाएगा। जिनमें गांवों में खंड़जा बिछाना, सड़क निर्माण, जल संचय के लिए नए तालाबों का निर्माण व पुराने तालाबों को दुरूस्त किया जाएगा।

पेयजल के लिए हैंडपंप लगाए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर किया जाएगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बताया कि सभी सदस्यों के सहयोग से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास किया जा रहा है।

हिन्दुस्थान समाचार / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi