Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

केंद्रीय मंत्रियों ने पोसा का किया दौरा

टानगर, 01 जुलाई (हि.स.)। केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और किरेन रिजिजू तथा मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर ज़िले में पोसा और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (नीपको ) कॉलोनी का दौरा किया।

उन्होंने बाढ़ की स्थिति और हालिया आपदा से हुए नुकसान का जायज़ा लिया।

मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने अपने सोशल मीडिया पेज पर यह जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है और उन परिवारों के साथ भी जो लापता लोगों के बारे में खबर का इंतज़ार कर रहे हैं। हम प्रभावित हर परिवार के साथ मज़बूती से खड़े हैं।

24 जून को बाढ़ के चलते पोसा इलाके और नीपको कॉलोनी में भारी तबाही हुई थी।

आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार, कुल 54 घर (108 रिहायशी यूनिट) प्रभावित हुए। इनमें से 30 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए या बह गए। नीपको कॉलोनी में बाढ़ से 350 लोग प्रभावित हुए।

वहीं पोसा और पिटापूल में 10 घर पूरी तरह और 14 घर आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए।

हिन्दुस्थान समाचार / तागू निन्गी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi