Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
कुल्लू में टैक्सी से 10 ग्राम चिट्टा बराम, हरियाणा के चार युवक गिरफ्तार

कुल्लू में टैक्सी से 10 ग्राम चिट्टा बराम, हरियाणा के चार युवक गिरफ्तार

कुल्लू, 02 जून (हि.स.)। मंडी-कुल्लू फोरलेन पर नाकाबंदी के दौरान कुल्लू पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ एक और सफलता मिली है। पुलिस थाना भुंतर की टीम ने हाट बजौरा में फ्लाईओवर के समीप एक टैक्सी से चिट्टा (हेरोइन) बरामद कर हरियाणा के चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार को पुलिस टीम ने हाट बजौरा में फोरलेन फ्लाईओवर के पास रूटीन नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से आ रही एक स्विफ्ट डिजायर टैक्सी (नंबर: पीबी01डी-9481) को जांच के लिए रोका गया। संदेह होने पर जब वाहन की तलाशी ली गई, तो गाड़ी में सवार चार युवकों के कब्जे से 10.00 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद हुआ।

एसपी कुल्लू मदन लाल कौशल ने बताया कि पकड़े गए चारों आरोपी हरियाणा के जिला अंबाला के रहने वाले हैं, जिनकी पहचान मलकीत सिंह (30 ), गुरप्रीत सिंह (25 ), अभिषेक (32), वीरेन्द्र सिंह (20) रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ पुलिस थाना भुंतर में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है।

पुलिस अब इस बात का पता लगाने में जुटी है कि आरोपी यह नशा कहां से लाए थे और कुल्लू घाटी में इसे किसे सप्लाई किया जाना था। नशा माफिया के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज (सप्लाई चेन) को खंगालने के लिए आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। मामले में आगामी छानबीन जारी है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / जसपाल सिंह

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi