Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
लेबनान पर हमलों से नाराज ईरान ने अमेरिका से बातचीत की प्रक्रिया रोकी

लेबनान पर हमलों से नाराज ईरान ने अमेरिका से बातचीत की प्रक्रिया रोकी

तेहरान, 01 जून (हि.स.)। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने लेबनान में जारी इजराइली सैन्य कार्रवाइयों के विरोध में अमेरिका के साथ चल रही वार्ताओं को निलंबित करने की घोषणा की है।

ईरानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, तेहरान ने कहा है कि जब तक लेबनान और गाजा से जुड़े उसके प्रमुख सुरक्षा और राजनीतिक मुद्दों का समाधान नहीं होता, तब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी।

अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी 'तसनीम' के अनुसार ईरानी वार्ता दल ने मध्यस्थों के जरिए होने वाली बातचीत और मसौदा दस्तावेज के आदान-प्रदान को फिलहाल रोक दिया है। ईरान का कहना है कि लेबनान में संघर्ष विराम की शर्तों का उल्लंघन हुआ है और इस स्थिति में वार्ता जारी रखना उचित नहीं होगा।

ईरान ने मांग की है कि गाजा और लेबनान में सैन्य कार्रवाई तत्काल रोकी जाए तथा इजराइली सेना लेबनान से पूरी तरह पीछे हटे। तेहरान का कहना है कि इन मुद्दों पर संतोषजनक प्रगति होने तक बातचीत की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ेगी।

रिपोर्टों में यह भी दावा किया गया है कि ईरान और उसके क्षेत्रीय सहयोगी समूहों ने होर्मुज तथा बाब अल-मंडेब जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों से जुड़े विकल्पों पर विचार शुरू कर दिया है। हालांकि इन दावों पर स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

इस बीच, बेंजामिन नेतन्याहू ने इजराइली सेना को बेरूत के दक्षिणी उपनगर दहियाह क्षेत्र में कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह इलाका हिज्बुल्लाह का प्रमुख गढ़ माना जाता है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इस कार्रवाई को लेकर अमेरिका और इजराइल के बीच समन्वय भी हुआ है।

-----------------------

हिन्दुस्थान समाचार / आकाश कुमार राय

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi