Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

नहीं किया महिला आरक्षण बिल का विरोध- सुप्रिया सुले

मुंबई, 01 जून (हि.स.)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद गुट) की सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि नारी शक्ति विधेयक को लेकर हमारा कभी न तो विरोध था न ही आगे रहेगा। लेकिन जिस तरह से सरकार ने पहले डिलिमिटेशन के तहत लोकसभा की सीटों में 50% वृद्धि का वादा किया और फिर वादाखिलाफी की, हमारा उस पर विरोध था।

मुंबई के परेल स्थित एक मराठी चैनल के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुप्रिया सुले ने कहा कि महिलाओं को निर्णय लेने की प्रक्रिया में शामिल करना ही उनके सामाजिक परिवर्तन को परिभाषित करता है। हालांकि महाराष्ट्र में लाडली बहना योजना के तहत अब 1.25 करोड़ महिलाओं को उनका पैसा मिलना बंद हो गया है जो उनके साथ अन्याय है। सुले ने इस बात से भी इनकार किया कि डीएमके, इंडी गठबंधन से बाहर हो कर एनडीए में शामिल होने जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / वी कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi