Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story
नशे के सतत सेवन से व्यक्तिगत आर्थिक व सामाजिक बर्बादी : डॉ. प्रशांत बोपापुरकर

नशे के सतत सेवन से व्यक्तिगत आर्थिक व सामाजिक बर्बादी : डॉ. प्रशांत बोपापुरकर

रासेयो द्वारा परिचर्चा, पोस्टर तथा शपथ का आयोजन

कोरबा, 31 मई (हि. स.)। तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूकता का प्रसार करने हेतु सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय तथा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के आह्वान पर तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन आज रविवार काे महाविद्यालय में किया गया।

नशा मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने हेतु युवाओं के बीच तंबाकू तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन के कारण, उसके दुष्प्रभाव व रोकथाम के संबंध में परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें किशोर चौहान, प्रियांशु मिश्रा, सोनाली यादव, खुशबू महंत, रितु साहू सुरुचि खरे आदि स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

परिचर्चा की शुरुआत करते हुए रासेयो जिला संगठक वाय के तिवारी ने विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तंबाकू निषेध दिवस के लिए प्रदत्त थीम तंबाकू व निकोटिन की लत का मुकाबला करना तथा आकर्षण का पर्दापाश् करना की जानकारी देते हुए सकारात्मक व संवेदनशील जीवन जीते हुए नशे के दुष्परिणामों के प्रति युवाओं व समाज को सजग रहने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर रासेयो स्वयंसेवकों ने पोस्टर बनाकर नशे के दुष्परिणामों के संबंध में अपने विचार प्रकट किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रशांत बोपापुरकर ने प्राध्यापकों, कर्मचारियों तथा स्वयंसेवकों को शपथ नशामुक्ति की शपथ दिलाकर संबोधित करते हुए कहा कि तंबाकू एक प्रणालीगत विष है जो शरीर के हर अंग, उत्तकों तथा मनोभावों को नुकसान पहुंचता है इसके सतत सेवन से व्यक्तिगत, आर्थिक और सामाजिक बर्बादी होती है इससे युवाओं को बचाना होगा तथा समाज के लोगों को बचाने हेतु सतत प्रत्यनशील रहना होगा। उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शैक्षणिक संस्थाओं को तंबाकू निषेध क्षेत्र घोषित किया गया है इस नियम का पालन करना जरूरी है।

इस अवसर पर इंजीनियर विश्वेश्वरैया स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोरबा के भूगोल विभाग के अध्यक्ष डॉ बीएल साय ने युवाओं का आह्वान किया कि वे तंबाकू क्विट लाइन गतिविधियों का प्रचार करें तथा स्वास्थ्य मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रदत्त टोल फ्री नंबर 1800-11- 2356 की जानकारी देकर पीड़ित लोगों को नशामुक्ति हेतु चर्चा करने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के भूगोल विभाग के अध्यक्ष ए के मिश्रा, रासेयो कार्यक्रम अधिकारी जीएम उपाध्याय वरिष्ठ प्राध्यापक ओपी साहू, राकेश गौतम, आशुतोष शर्मा, नितेश यादव शंकर यादव, कंप्यूटर ऑपरेटर दुर्गा शंकर पटेल दिनेश यादव हेमंत रजक रितु साहू आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के आयोजन में वरिष्ठ स्वयंसेवक देवांश कुमार तिवारी, किशोर चौहान, प्रियांशु मिश्रा का सक्रिय योगदान रहा।

हिन्दुस्थान समाचार/हरीश तिवारी

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / हरीश तिवारी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi