Dailyhunt
निशांत की 'सद्भाव यात्रा' को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन अद्भुत और अविस्मरणीय: उमेश सिंह कुशवाहा

निशांत की 'सद्भाव यात्रा' को मिल रहा व्यापक जनसमर्थन अद्भुत और अविस्मरणीय: उमेश सिंह कुशवाहा

टना, 04 मई (हि.स.)। बिहार जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने सोमवार को बयान जारी कर कहा कि सद्भाव यात्रा के दौरान पार्टी नेता निशांत कुमार के स्वागत और अभिनंदन में पटना से लेकर चंपारण तक पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनता का जो जनसैलाब उमड़ा वह अपने आप में ऐतिहासिक, अभूतपूर्व और अविस्मरणीय था।

उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान हर वर्ग, हर समुदाय और खासकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। खासतौर पर स्वागत स्थलों पर माताओं-बहनों की भी बड़़ी संख्या में उपस्थिति और लंबी-लंबी कतारें इस यात्रा की व्यापक जनस्वीकृति का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा कि यह 'सद्भाव यात्रा' जनविश्वास का प्रतीक बनकर जनसैलाब के विराट स्वरूप में परिवर्तित हो चुकी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं में जिस प्रकार का उत्साह, आत्मविश्वास और नई ऊर्जा का संचार हुआ है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। नीतीश कुमार के असीम आशीर्वाद, कार्यकर्ताओं के अटूट समर्पण तथा जनता के अपार स्नेह से 'सद्भाव यात्रा' ने ऐतिहासिक स्वरूप प्राप्त किया है।

सामाजिक न्याय, समरसता, सुशासन और समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ प्रारंभ हुई यह 'सद्भाव यात्रा' निश्चित रूप से आने वाले दशकों में बिहार की राजनीतिक दिशा और दशा को बदलने का काम करेगी। यह यात्रा नीतीश कुमार के संकल्पों को धरातल पर साकार करने तथा जनता की अपेक्षाओं और विश्वास पर खरा उतरने के उद्देश्य से निरंतर आगे बढ़़़़ रही है, और इसे जनता का अभूतपूर्व स्नेह और समर्थन प्राप्त हो रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / चंदा कुमारी

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi