Dailyhunt Logo
  • Light mode
    Follow system
    Dark mode
    • Play Story
    • App Story

नीट पेपर लीकः सीबीआई निदेशक व अन्य अधिकारी संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए

ई दिल्ली, 29 मई (हि.स.)। राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजी)-2026 पेपर लीक मामले में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) के महानिदेशक अभिषेक सिंह और केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद शुक्रवार को संसद की सरकारी आश्वासन समिति के समक्ष पेश हुए।

परीक्षा में कथित अनियमितताओं और जांच की प्रगति की समीक्षा के लिए इन अधिकारियों ने संसदीय समिति को जानकारी दी।

राज्यसभा सदस्य एम. थंबीदुरई की अध्यक्षता वाली इस संसदीय समिति में अध्यक्ष सहित कुल 11 सदस्य हैं। बैठक की अध्यक्षता थंबीदुरई ने की। बैठक में शिक्षा मंत्रालय के उच्च शिक्षा विभाग के सचिव भी मौजूद रहे। समिति ने नीट-यूजी प्रश्नपत्र लीक मामले की जांच और अब तक की कार्रवाई पर विस्तृत जानकारी मांगी।

बैठक में सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के साथ एजेंसी के विशेष निदेशक, अतिरिक्त निदेशक और संयुक्त निदेशक स्तर के अधिकारी भी शामिल हुए। अधिकारियों ने समिति को कथित पेपर लीक की जांच, गिरफ्तारियों और विभिन्न राज्यों में चल रही कार्रवाई की जानकारी दी।

एनटीए महानिदेशक अभिषेक सिंह ने परीक्षा संचालन, सुरक्षा व्यवस्था और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर समिति को अवगत कराया।

उल्लेखनीय है कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में लगातार सवाल उठ रहे हैं। मामले की जांच फिलहाल सीबीआई कर रही है।

सीबीआई इस मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।

-------------

हिन्दुस्थान समाचार / सुशील कुमार

Dailyhunt
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Dailyhunt. Publisher: Hindusthan Samachar Hindi